Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते कई दिनों से तेजी और बिकवाली बनी हुई है। गुरुवार, 20 नवंबर को ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम हल्के दबाव में रहे। इसकी मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स का 100 के स्तर के ऊपर पहुंचना है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो दुनिया भर में सोना खरीदना महंगा हो जाता है और इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है।

ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, स्पॉट गोल्ड 0.31 फिसलकर 4,068.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.2% गिरकर 4,075.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। बाद के सत्र में मामूली रिकवरी दिखी, लेकिन कुल मिलाकर दबाव बना रहा।
अक्टूबर की फेड मीटिंग की मिनट्स जारी होने के बाद भी भावों पर असर पड़ा। फेड ने रेट कट तो की है, लेकिन जल्दी रेट घटाने पर महंगाई बढ़ने की आशंका जताई गई। इससे निवेशक थोड़े सतर्क हो गए। अब बाजार की नजरें अमेरिका की नई जॉब रिपोर्ट पर हैं, जो आगे गोल्ड की दिशा तय करेगी।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:23 बजे 121 रुपए यानी 0.1 प्रतिशत रुपए फिसलकर 122930 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 118885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 118341 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 110005 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 109582 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 90432 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90009 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 114450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 114600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 16800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.29 फीसदी या 10.78 डॉलर की गिरावट के साथ 4,071.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरवार सुबह 11:28 बजे 51.31 फीसदी या 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 0.29 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications