Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 1 सितंबर को सोने के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। बीते सप्ताह निरंतर सोने के दाम में उछाल देखने को मिला था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) से इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।

निवेशकों को लग रहा है कि जल्द ही फेड दरों में ढील दे सकता है, जिससे सोने की कीमतों को बड़ा सहारा मिला है। ब्याज दरों में कमी होने पर सोना निवेशकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाता है, क्योंकि तब बिना ब्याज वाले एसेट्स में निवेश करना फायदेमंद होता है।
MCX पर सोने का 3 अक्टूबर का कॉन्ट्रैक्ट सोमवार सुबह 11:41 बजे 1193 रुपए यानी 1.15 प्रतिशत रुपए उछलकर 105017 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 99835 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98606 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में स्थिरता देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 92446 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92446 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के दाम में स्थिरता आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 75639 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 75639 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 97200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 96350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 12600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 12500 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1.04 फीसदी या 35.87 डॉलर के उछाल के साथ 3,483.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:53 बजे 40.59 फीसदी या 0.85 डॉलर की तेजी के साथ 2.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत आज 1,05,937 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। रुपये की कमजोरी (USDINR 88.30 के नए न्यूनतम स्तर पर) ने सोने की कीमतों को और बढ़ावा दिया।
भू-राजनीतिक तनाव का असर
रूस-यूक्रेन तनाव एक बार फिर बढ़ गया है और युद्धविराम की कोशिशें नाकाम रही हैं। इससे सोने की सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) की मांग और मजबूत हुई है।
व्यापारिक तनाव बढ़ा
अमेरिका और अन्य देशों के बीच टैरिफ को लेकर विवाद फिर गहराने लगा है। इससे दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ गई है, जिसका सीधा फायदा सोने को मिल रहा है।
चीन की खरीदारी और फेड की नीति
चीन लगातार बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहा है। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। इन दोनों कारणों से सोने की फिजिकल और इन्वेस्टमेंट डिमांड दोनों मजबूत हो रही हैं।
ट्रेडर्स की उम्मीदें
बाजार में सितंबर में फेड द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट्स की दर कटौती की 86% संभावना मानी जा रही है। इसका असर सोने पर सकारात्मक दिख रहा है और निवेशक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
टेक्निकल व्यू
टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार सोने के लिए 1,03,500 रुपए पर रेजिस्टेंस और 1,00,350 रुपए पर सपोर्ट है। अगर सोना रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर निकलता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। वहीं, गिरावट आने पर भी निचले स्तर पर खरीदारी से यह मजबूत रह सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications