GOLD RATE TODAY, 11 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: यूएस डॉलर में मजबूती, यूएस सीपीआई मुद्रास्फीति डेटा से पहले मुनाफावसूली, कमजोर हाजिर मांग के बीच गुरुवार (11 सितंबर) को सोने और चांदी के भाव में कमजोरी देखी गई।
अगले हफ्ते अमेरिकी फ़डरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों से सोने की कीमतों को बल मिला है, लेकिन सोने के शानदार प्रदर्शन और रिकॉर्ड ऊंचाई के पास कीमतों के कारण हाजिर बाज़ार में मांग में कमी आई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:07 बजे के आसपास 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,08,681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
एमसीएक्स गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। हालांकि, कमज़ोर हाजिर मांग और नए संकेतों के अभाव के चलते दो दिनों में सोने की कीमत 1,000 रुपये प्रति दस ग्राम या 1 प्रतिशत से ज़्यादा गिर चुकी है।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:31 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.21 प्रतिशत या 226 रुपये गिरकर 108760 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.15 प्रतिशत या 194 रुपये टूटकर 124986 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 108793 रुपये का इंट्राडे हाई और 108637 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 125154 रुपये का इंट्राडे हाई और 124936 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,052 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,131 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,289 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 11 सितंबर को सुबह 10:35 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 10,900 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,992 रुपये प्रति ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,655-3,634 डॉलर पर सपोर्ट और 3,700-3,714 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.30-40.94 डॉलर पर सपोर्ट और 42.00-42.45 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,08,550-1,08,000 रुपये पर सपोर्ट और 1,09,440-1,10,000 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,24,400-1,23,500 रुपये पर सपोर्ट और 1,26,300-1,27,000 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,066 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,145 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,303 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,051 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,130 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,288 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,051 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,130 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,288 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,073 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,150 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,405 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 11 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 11 सितंबर को चांदी की कीमत 124,860 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) प्रति किलोग्राम है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
