Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में सोने के भाव में निरंतर उछाल बना हुआ है। 7 जनवरी को एक बार फिर सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। सोने में निवेश करने वाले हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार किया करते हैं।

आज सुबह घरेलू फ्यूचर्स बाजार में सोने के दाम हल्के दबाव में नजर आए। डॉलर की मजबूती के कारण कई निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा, जिससे कीमतों में थोड़ी नरमी आई। हाल के दिनों में सोने में तेजी के बाद यह गिरावट मुनाफावसूली का असर मानी जा रही है।
हालांकि, सोने में बड़ी गिरावट नहीं आई है। इसकी वजह यह है कि दुनिया भर में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव अभी भी खत्म नहीं हुए हैं। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की तरफ रुख बनाए हुए हैं। इसके अलावा, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद भी सोने को सहारा दे रही है।
दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी आज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कभी हल्की तेजी तो कभी मामूली गिरावट के साथ चांदी सीमित दायरे में कारोबार करती दिखी। बाजार जानकारों का कहना है कि फिलहाल निवेशक सतर्क हैं और किसी बड़े संकेत का इंतजार कर रहे हैं।
डॉलर की चाल और वैश्विक हालात पर बाजार की नजर बनी हुई है। जब तक अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने और चांदी में तेज गिरावट की संभावना कम मानी जा रही है।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 139630 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 138970 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 127400 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 104760 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 104270 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 139480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 127850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 139630 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 139630 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 139630 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 128000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 139480 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 127850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 138372 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 711 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 255424 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:45 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 3387 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:47 मिनट तक 4,468.1 डॉलर रही है। इसमें 17.72 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.38 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:47 मिनट तक 80.04 डॉलर रही है। इसमें 0.92 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 1.13 परसेंट के आस पास गिरावट है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
