Gold Price Today; (15 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिका-चीन में टैरिफ को लेकर बढ़ते ट्रेड वॉर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में एक बार फिर से भारी तेजी आई है। इस तेजी के बीच घरेलू बाज़ार में भी सोने के भाव में बंपर उछाल देखी गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतें बुधवार (15 अक्टूबर) को 1.27 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंचते हुए नए रिकॉर्ड स्तर को छू गई। वहीं चांदी की कीमत में भी थोड़ी उछाल दर्ज हुई है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price Today
शुरुआती कारोबार में MCX पर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव 1,26,256 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 0.52% बढ़कर 1,26,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसके बाद 1,27,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। वहीं एमसीएक्स पर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट चांदी की कीमत 0.18% बढ़कर 1,59,800 प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि पिछले बंद भाव 1,59,504 था। चांदी की कीमत ने शुरुआती कारोबार में 1,61,418 का उच्चतम स्तर छुआ।
Global Gold Price (हाजिर सोने का भाव)
वैश्विक बाजारों की बात करें तो सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई और वे रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास पहुंच गए। हाजिर सोने की कीमत 0.4% बढ़कर 4,155.99 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 4,174.30 डॉलर हो गया।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 12,889 रुपये प्रति ग्राम है जो मंगलवार के मुकाबले 54 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,815 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार के मुकाबले 50 रुपये ज्यादा है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,697 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार की तुलना में 71 रुपये ज्यादा है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज 190 रुपये प्रति ग्राम और 1,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले क्रमश: 1 रुपये और 1000 रुपये अधिक है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई (Chennai Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,938 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,860 ग्राम है। वहीं, मुंबई (Mumbai Gold Rate) में 24 कैरेट का भाव ₹12,889 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,815 प्रति ग्राम है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,904 प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹11,830 प्रति ग्राम है जबकि कोलकाता (Kolkata Gold Rate ) में 24 कैरेट का रेट ₹12,889 प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹11,815 प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
