Top 10 Gold Reserve Country In World: दुनिया में बढ़ती जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है। इस बीच 10 ग्राम सोने का भाव 1.10 लाख से ऊपर पहुंचते हुए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है।

सोना यानी गोल्ड सदियों से किसी भी देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता के लिए एक अहम हिस्सा रहा है। सोना न केवल किसी देश की महंगाई को नियंत्रित करने का कारगर हथियार है बल्कि किसी प्राकृतिक आपदा या युद्ध के समय देश की इकोनॉमी को भी उबारने में मदद करता है। जिस देश के पास जितना अधिक सोना होता है उसकी अर्थव्यवस्था को उतना ही अधिक मजबूत माना जाता है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि कौनसे ऐसे टॉप 10 देश में जिनके पास सबसे अधिक सोना है यानी गोल्ड रिजर्व है...और सबसे खास बात कि भारत में कितना सोना है और इस लिस्ट में भारत कौन-से नंबर पर है...
अमेरिका (USA) में कितना सोना है?
गोल्ड रिजर्व के मामले में अमेरिका सबसे ऊपर है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व है। अमेरिका के पास 8,133.5 टन सोना है, जिसका अनुमानित वैल्यू 6.10 बिलियन डॉलर से अधिक है।
जर्मनी का गोल्ड रिजर्व
गोल्ड रिजर्व के मामले में जर्मनी दूसरे नबंर पर है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी आर्थिक तौर पर एकदम बदहाल हो गया था, लेकिन, फिर उसने लगातार अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाया है। जर्मनी के पास 3,351.5 टन गोल्ड रिजर्व है और इसका अनुमानित वैल्यू 2.6 बिलियन डॉलर के आसपास है।
इटली का गोल्ड रिजर्व
इटली गोल्ड रिजर्व के मामले में तीसरे नंबर पर आता है। गोल्ड भंडार की वजह से इटली की अर्थव्यवस्था स्थिर रही और विकसित देश बना। इटली के पास 2,451.8 टन गोल्ड रिजर्व है और इसका अनुमानित वैल्यू करीब 2 बिलियन डॉलर के आसपास है।
फ्रांस का गोल्ड रिजर्व
गोल्ड रिजर्व के मामले में फ्रांस चौथे नंबर आता है। फ्रांस के पास 2,437 टन का बड़ा गोल्ड भंडार है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.9 बिलियन डॉलर के आसपास है।
रूस का गोल्ड रिजर्व
पिछले करीब 4 साल से यूक्रेन के साथ युद्धग्रस्त रूस के पास भारी मात्रा में गोल्ड है। गोल्ड रिजर्व के मामले में रूस पांचवें नंबर पर आता है। रूस के पास 2,332.7 टन सोना है जिसकी अनुमानित कीमत 1.9 बिलियन डॉलर है।
चीन का गोल्ड रिजर्व
अमेरिका के बाद चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है लेकिन गोल्ड रिजर्व के मामले में काफी पीछे है। गोल्ड रिजर्व के मामले में चीन के पास 2,279.6 टन सोना है जिसकी अनुमानित कीमत 1.7 बिलियन डॉलर है। चीन सोना रखने के मामले में दुनिया में छठे नंबर पर आता है।
स्विट्जरलैंड का गोल्ड रिजर्व
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विकसित देशों में शुमार स्विट्जरलैंड के पास 1,039.9 टन सोना है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 800 मिलियन डॉलर के आसपास है। इसके साथ स्विट्जरलैंड दुनिया में सातवें नबंर पर आता है।
भारत का गोल्ड रिजर्व
गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 8वें नंबर पर आता है। भारतीय महिलाओं के पास गोल्ड का सबसे बड़ा भंडार भी है। भारत में 876.2 टन स्वर्ण भंडार है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 635 मिलियन डॉलर के आसपास है।
जापान का गोल्ड रिजर्व
जापान भी दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है और यहां 845.9 टन सोना है। इसकी कुल अनुमानित वैल्यू 633 मिलियन डॉलर से अधिक है। इसके साथ जापान दुनिया में गोल्ड रिजर्व के मामले में 9वें स्थान पर आता है।
नीदरलैंड्स का गोल्ड रिजर्व
नीदरलैंड्स ने भी आर्थिक स्थिरता के लिए गोल्ड का बड़ा भंडार बना रखा है। गोल्ड रिजर्व के मामले में नीदरलैंड्स 10वें स्थान पर आता है। नीदरलैंड्स के पास 612.4 टन का गोल्ड रिजर्व है। इसकी कुल अनुमानित वैल्यू 458 मिलियन डॉलर से अधिक है।

More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications