GOLD RATE TODAY, 19 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद स्वस्थ हाजिर मांग और यूएस डॉलर की कमजोरी के कारण शुक्रवार को सोने-चांदी के भाव में बंपर तेजी देखी गई।

सुबह 9:47 बजे के आसपास मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सोना अक्टूबर वायदा 0.43 प्रतिशत बढ़कर 1,09,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 1.31 प्रतिशत बढ़कर 1,28,802 प्रति किलोग्राम पर था। पिछले सत्र में एमसीएक्स गोल्ड अक्टूबर वायदा अनुबंध डॉलर सूचकांक और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में मजबूत उछाल के बाद मुनाफावसूली के कारण 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,09,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
रॉयटर्स के अनुसार, सीएमई समूह के फेडवॉच टूल के अनुसार, व्यापारियों को अक्टूबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की और कटौती की 92 प्रतिशत संभावना लग रही है। मौद्रिक नरमी, केंद्रीय बैंक की खरीदारी और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितताओं ने इस वर्ष सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया है। 2025 में अब तक घरेलू हाजिर सोने की कीमतों में लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:03 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.46 प्रतिशत या 498 रुपये उछलकर 109550 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.21 प्रतिशत या 1537 रुपये चढ़कर 128669 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 109678 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 109158 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 127500 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 128945 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया।
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,133 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,205 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,350 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 19 सितंबर को सुबह 10:17 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 109,530 रुपये 10 प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 100,403 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,654-3,634 डॉलर पर सपोर्ट और 3,700-3,720 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.50-41.20 डॉलर पर सपोर्ट और 42.40-42.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,08,650-1,08,200 रुपये पर सपोर्ट और 1,09,400-1,09,850 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,26,200-1,25,400 रुपये पर सपोर्ट और 1,28,000-1,28,850 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,148 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,220 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,365 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,133 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,205 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,350 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,133 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,205 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,350 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,160 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,230 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,470 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 19 Sep
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 19 सितंबर को चांदी की कीमत 127,070 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,33,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications