GOLD RATE TODAY, 18 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती के बाद अमेरिकी डॉलर में तेजी के चलते घरेलू शेयर बाज़ार में उछाल देखी गई जबकि एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड अक्टूबर वायदा सुबह 9:17 बजे के आसपास 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,09,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जबकि एमसीएक्स सिल्वर दिसंबर वायदा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,26,403 प्रति किलोग्राम पर था।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के साथ इस साल के अंत तक दो और दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। केंद्रीय बैंक की अगली नीतिगत बैठकें इस साल 28-29 अक्टूबर और 9-10 दिसंबर को निर्धारित हैं।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:57 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.44 प्रतिशत या 481 रुपये फिसलकर 109341 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.52 प्रतिशत या 662 रुपये टूटकर 126322 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 109425 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 109157 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 126614 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 125671 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया।
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,117 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,190 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,338 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 18 सितंबर को सुबह 10:57 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 1,10,330 रुपये 10 प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 101,136 रुपये प्रति 10 ग्राम थी और 18 कैरेट का भाव 82,748 रुपये प्रति 10 ग्राथ था।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,688-3,654 डॉलर पर सपोर्ट और 3,740-3,764 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.60-41.20 डॉलर पर सपोर्ट और 42.50-42.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,09,200-1,08,800 रुपये पर सपोर्ट और 1,10,150-1,10,666 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,25,500-1,24,200 रुपये पर सपोर्ट और 1,28,000-1,29,500 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,132 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,205 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,347 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,117 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,190 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,338 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,117 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,190 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,338 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,149 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,220 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,470 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 18 Sep
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 18 सितंबर को चांदी की कीमत 126,000 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,31,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
