Gold Price Today; (16 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: दिवाली और धनतेरस से पहले सोने और चांदी के भाव में तेजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मजबूत घरेलू मांग, डॉलर की कमजोरी और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतें एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।

वहीं, कमज़ोर डॉलर, लगातार भू-राजनीतिक और आर्थिक चिंताओं और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच सोने में यह लगातार तेजी के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं।
दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण अमेरिकी डॉलर सूचकांक में लगभग 0.40 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे डॉलर में कीमत वाली पीली धातु विदेशी मुद्राओं में सस्ती हो गई।
MCX Gold Rate Today + MCX Silver Price Today
मल्टी कोमडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सोना 5 दिसंबर वायदा लगभग 1,200 रुपये या 1 प्रतिशत बढ़कर 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा 1,900 रुपये या 1.2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,64,150 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।
खबर लिखे जाने तक सुबह 9:47 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोना 0.62 प्रतिशत या 785 रुपये बढ़कर 1,27,995 रुपये प्रति 10 ग्राम और एमसीएक्स पर चांदी 1.1 प्रतिशत या 1871 रुपये बढ़कर 1,64,027 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
हालांकि, घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 12,944 रुपये प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,865 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,708 रुपये प्रति ग्राम है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में थोड़ी कमजोरी देखने को मिली। आज देश में आज चांदी का भाव 189 रुपये प्रति ग्राम और 1,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले क्रमश: 1 रुपये और 1000 रुपये कम है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई (Chennai Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,982 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,900 ग्राम है। वहीं, मुंबई (Mumbai Gold Rate) में 24 कैरेट का भाव ₹12,944 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,865 प्रति ग्राम है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,959 प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹11,880 प्रति ग्राम है जबकि कोलकाता (Kolkata Gold Rate ) में 24 कैरेट का रेट ₹12,944 प्रति ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹11,865 प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications