Gold Price Today; 23 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: आज सोने की कीमत: पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच अमेरिका-वेनेजुएला के बढ़ते तनाव और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के चलते सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेज़ी का सिलसिला जारी है और इस कड़ी में आज मंगलवार (23 दिसंबर) को भी घरेलू वायदा बाजार के साथ सर्राफा बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के रेट में दमदार बढ़त देखने को मिली।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
वायदा बाजार यानी MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में आज सुबह सोने और चांदी की कीमतों में 1% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई और वे अपने नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। MCX सोने का फरवरी वायदा 1.1% (करीब 1500 रुपये) बढ़कर ₹1,38.381 प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। MCX चांदी 1.7% (करीब 3700 रुपये) बढ़कर ₹2,16,596 प्रति किलोग्राम के अपने रिकॉर्ड पीक पर पहुंच गई।

सत्र के दौरान सोने ने 1,37,826 रुपये का इंट्राडे लो जबकि चांदी ने 2,14,498 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। पिछले सत्र में बंद होने पर सोना 1,36,744 रुपये पर और चांदी 2,12,872 रुपये पर रहा था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो सोमवार (22 दिसंबर) को दर्ज 13,615 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले मंगलवार 23 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,855 रुपये प्रति ग्राम पर है, जो 240 रुपये अधिक है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 12,700 रुपये है जो कल के बंद भाव 12,480 रुपये के मुकाबले 220 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 10,391 रुपये प्रति ग्राम है, जो सोमवार के बंद भाव 10,211 रुपये की तुलना में 180 रुपये मजबूत है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,550 रुपये है जो कि सोमवार के बंद भाव 1,36,150 रुपये से 2400 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,27,000 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,24,800 रुपये से 2200 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 1,03,910 रुपये है जो सोमवार के बंद भाव 1,02,110 रुपये की तुलना में 1800 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी रविवार के मुकाबले इसमें बंपर तेजी दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 2,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो सोमवार को देश में चांदी का भाव 2,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 4000 रुपये ऊपर है। बीते तीन दिन भी में चांदी 14000 रुपये/Kg मंहगा हुआ है। इससे पहले दो दिन में चांदी 5000-5000 रुपये महंगा हुआ था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
दिल्ली में सोने का भाव प्रति ग्राम
24 कैरेट - 13,870 रुपये
22 कैरेट - 12,715 रुपये
18 कैरेट - 10,406 रुपये
चेन्नई में सोने का भाव प्रति ग्राम
24 कैरेट - 13,931 रुपये
22 कैरेट - 12,770 रुपये
18 कैरेट - 10,650 रुपये
मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में सोने का भाव प्रति ग्राम
24 कैरेट - 13,855 रुपये
22 कैरेट - 12,700 रुपये
18 कैरेट - 10,391 रुपये
पटना में सोने का भाव प्रति ग्राम
24 कैरेट - 13,860 रुपये
22 कैरेट - 12,705 रुपये
18 कैरेट - 10,396 रुपये
इस साल स्पॉट गोल्ड 55000 रुपये हुआ महंगा
घरेलू स्पॉट सोने की कीमतें इस साल US टैरिफ के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंताओं, मजबूत केंद्रीय बैंक की खरीदारी, भू-राजनीतिक तनाव और कम ब्याज दरों की उम्मीदों के कारण 55,000 रुपये या 73% से अधिक बढ़ गई हैं।
रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, सोने की कीमतें $4,380 प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं, जो US ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों से प्रेरित था। वैश्विक वित्तीय फर्म गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि दिसंबर 2026 तक सोने की कीमतें 14% बढ़कर $4,900 प्रति औंस हो सकती हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
