Gold Price Today; 11 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बीच गुरुवार को घरेलू वायदा बाजार MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) में सोने और चांदी की कीमतों में दमदार तेजी देखी गई। वहीं, घरेलू सर्राफा बाजार में भी गोल्ड में बंपर तेजी आई और सिल्वर उछाल के साथ पहली बार प्रति किलोग्राम 2 लाख रुपये के भाव को पार करते हुए नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में MCX पर 5 फरवरी कॉन्ट्रैक्ट करीब 800 रुपये उछलकर 1,30,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर आ गया जबकि MCX सिल्वर 5 मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब 4,700 रुपये चढ़कर 1,93,452 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया।

सत्र के दौरान सोने ने 1,30,119 रुपये जबकि चांदी ने 1,89,908 रुपये का इंट्राडे लो बनाया। पिछले सत्र में (बुधवार को) सोना 1,29,796 रुपये/10g पर रहा था जबकि चांदी 1,88,735 रुपये/KG पर बंद हुई थी।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो आज गुरुवार, 11 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,075 रुपये प्रति ग्राम पर रहा जो बुधवार (10 दिसंबर) को दर्ज 13,031 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले 44 रुपये ऊपर रहा जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,985 रुपये पर रहा जो कल के बंद भाव 11,945 रुपये प्रति ग्राम से 40 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज सुबह के कारोबारी सत्र में 9,806 रुपये प्रति ग्राम पर रहा जो बुधवार के बंद भाव 9,773 रुपये की तुलना में 33 रुपये मजबूत है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,750 रुपये है जो कि बुधवार के बंद भाव 1,30,310 रुपये से 440 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,850 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,19,450 रुपये से 400 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 98,060 रुपये है जो बुधवार के बंद भाव 97,730 रुपये की तुलना में 330 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी बुधवार के मुकाबले इसमें उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,99,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो गुरुवार को देश में चांदी का भाव 2,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम 2000 रुपये ऊपर है।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,090 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,000 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,821 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,146 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,050 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,045 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,075 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,985 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,806 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
