Gold Price Today; 1 Dec 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: US फेडरल रिजर्व और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच मजबूत स्पॉट डिमांड के चलते घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखी गई। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में मजबूती आई।
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) 3, 4 और 5 दिसंबर को बेंचमार्क ब्याज दरों और पॉलिसी रुख पर फैसला करने के लिए मीटिंग करेगी जबकि दूसरी ओर, US फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) फेडरल फंड्स रेट पर फैसला करने के लिए 9-10 दिसंबर को मीटिंग करेगी।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो रविवार (30 नवंबर) को दर्ज 12,982 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज (सोमवार, 1 दिसंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 13,048 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 66 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,960 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,900 रुपये प्रति ग्राम से 60 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,786 रुपये प्रति ग्राम है, जो रविवार बंद भाव 9,737 रुपये की तुलना में 49 रुपये मजबूत है।

प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,480 रुपये है जो कि रविवार के बंद भाव 1,29,820 रुपये से 660 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,600 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,19,000 रुपये से 600 रुपये अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 97,860 रुपये है जो रविवार बंद भाव 97,370 रुपये की तुलना में 490 रुपये मजबूत है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी रविवार के मुकाबले बंपर उछाल दर्ज हुई है। ऐसे में कल दर्ज 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,88,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम मजबूत है। इस तरह से पिछले 6 दिन में चांदी 25,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। इससे पहले सोने की कीमत बीते मंगलवार को 4000 रुपये, बुधवार को 2000 रुपये, गुरुवार को 4000 रुपये, शुक्रवार को 3000 रुपये और शनिवार को 9000 रुपये चढ़ी थी।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 13,063 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,975 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,801 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,167 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 12,070 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 10,065 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 13,048 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,960 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,786 रुपये प्रति ग्राम है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
सोमवार (1 दिसंबर) को एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट करीब 1100 रुपये चढ़कर 1,27,980 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई बनाया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट चांदी लगभग 3900 रुपये चढ़कर 1,75,502 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गई। सत्र के दौरान सोना ने 1,27,274 रुपये का इंट्राडे लो और चांदी ने 1,73,211 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया। शुक्रवार को सोना 1,26,883 रुपये और चांदी 1,71,637 रुपये पर बंद हुआ था।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications