Gold Price Today; (9 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: बीते दिन बुधवार, 8 अक्टूबर को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में आज यानी गुरुवार, 9 अक्टूबर को जबरदस्त मुनाफावसूली देखी गई। इसके चलते एमसीएक्स पर इंट्राडे कारोबार में आज सोने के भाव में गिरावट आई। वहीं चांदी की कीमतों में भी आज कमज़ोरी दर्ज की गई।
MCX Gold And Silver Price
सुबह 10:27 बजे के आसपास एमसीएक्स सोना दिसंबर वायदा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,22,749 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एमसीएक्स चांदी दिसंबर वायदा 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹1,48,524 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सत्र 8 अक्टूबर को, एमसीएक्स सोने की दिसंबर डिलीवरी ₹1,23,450 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी जबकि एमसीएक्स चांदी ₹1,50,282 प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। चांदी का भाव आज 1,61,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
हाजिर सोने का भाव (Spot Gold Price)
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो बुधवार को 4,059.05 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद अब हाजिर सोना 0.4% गिरकर 4,020.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.7% गिरकर 4,040.70 डॉलर पर आ गया।
एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि सोने की कीमतें 2025 के अंत तक ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच जाएगी। यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंताओं के कारण सोने की मांग में आगे भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है लेकिन शॉर्ट में अस्थिरता और बीच-बीच में मुनाफावसूली की संभावना है।
Gold Price Support And Resistance
ऑग्मोंट की रिसर्च हेज रेनिशा चैनानी ने कहा, "साल के अंत तक, एमसीएक्स पर सोना ₹1,25,000-₹1,28,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच सकता है, जबकि चांदी ₹1,55,000-₹1,60,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है, बशर्ते अमेरिकी फेडरल रिजर्व एक या दो बार ब्याज दरों में कटौती करे और डॉलर दबाव में रहे।"
वहीं, मेहता इक्विटीज़ के कमोडिटीज़ के वाइस चेयरमैन राहुल कलंत्री के अनुसार, सोने को $3,980 और $3,940 पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रजिस्टेंस $4,055 और $4,085 पर है। चांदी को $48.20 और $47.70 पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रजिस्टेंस $49.40 और $49.90 पर है।
कलंत्री ने कहा कि सोने को ₹1,22,500 और ₹1,21,780 पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रजिस्टेंस ₹1,23,950 और ₹1,24,600 पर है। चांदी को ₹1,48,750 और ₹1,47,850 पर सपोर्ट है जबकि रजिस्टेंस ₹1,50,850 और ₹1,51,750 पर है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव (Gold Price In Major City)
राजधानी दिल्ली की बात करें तो प्रति 10 ग्राम पर 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,760 रुपये जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 1,24,090 रुपये है। वहीं, जयपुर में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,760 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,24,090 रुपये है जबकि अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,660 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,990 रुपये है।
इसके अलावा, पुणे की बात करें तो यहां पर 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 1,13,610 रुपये है और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,940 रुपये है। वहीं, मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,610 रुपये जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,940 रुपये है। हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,610 रुपये है और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,940 रुपये है। चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,610 रुपये है जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,940 रुपये है।
बेंगलुरु की बात करें तो आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,610 रुपये है जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,940 रुपये है। वहीं, कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,13,610 रुपये है और 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,23,940 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications