Gold Price Today: लगातार रिकॉर्ड हाई बना रहा सोना! अब इतना महंगा हुआ गोल्ड- जानें 24K, 22K, 18K का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today (6 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिका में शटडाउन के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोने के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोमवार को सोने के भाव में उछाल के बीच घरेलू बाज़ार में गोल्ड रेट में बंपर तेजी दर्ज हुई और एकबार फिर से नई ऊंचाई पर पहुंच गए।

Gold Price Today 6 Oct

धनतेरस और दीपावली से पहले मज़बूत हाजिर बाज़ार की माग और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते सोमवार (6 अक्टूबर) को इंट्राडे कारोबार में सोने और चांदी के भाव नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट ₹119925 प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स सिल्वर के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट ₹147700 प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गए।

खबर लिखे जाने तक सुबह 10:41 बजे एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.52 प्रतिशत या 1791 रुपये बढ़कर ₹119904 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 1.25 प्रतिशत या 1824 रुपये बढ़कर ₹147568 प्रति किलोग्राम पर था।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में सोमवार को सोना पहली बार 3,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया।

Gold Price In India (आज सोने का भाव)

आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹11,070 प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत ₹9,058 प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।

निर्मल बांग के एक्सपर्ट्स ने कहा, "सोने की कीमतों में तेज़ी आने की उम्मीद है। व्यापारी 118800 पर 118400 के स्टॉप लॉस के साथ 119500-120000 के लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं।" चाँदी के बारे में, विश्लेषकों ने कहा, "चांदी की कीमतों में तेज़ी आने की उम्मीद है। 148500-150000 के लक्ष्य के लिए 145000 के स्टॉप लॉस के साथ 146200 पर खरीदारी कर सकते हैं।"

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के मुताबिक, आज के सत्र में सोने को $3,884-$3,860 पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रजिस्टेंस $3,922-$3,950 प्रति ट्रॉय औंस पर है। वहीं, चांदी को $47.60-$47.20 पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रजिस्टेंस $48.40-$48.80 प्रति ट्रॉय औंस पर है।

इसके अलावा एमसीएक्स गोल्ड को ₹1,17,400- ₹1,16,600 पर सपोर्ट और ₹1,18,800- ₹1,19,500 पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को ₹1,44,400- ₹1,43,100 पर सपोर्ट और ₹1,47,000- ₹1,48,800 पर रजिस्टेंस है।

क्यों बढ़ रही हैं सोने की कीमतें?

भारत में हाजिर सोने की कीमतें इस साल अब तक 50 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ चुकी हैं। सोने की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ और आव्रजन नीतियों को लेकर बनी अनिश्चितता ने वैश्विक आर्थिक विकास पर उनके प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इसके अलावा इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों ने भी सोने के भाव को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। अमेरिकी डॉलर का कमज़ोर होना, चीन और भारत के केंद्रीय बैंकों द्वारा आक्रामक खरीदारी और मज़बूत हाजिर बाज़ार की मांग भी सोने की कीमतों में तेज़ी के प्रमुख कारण हैं।

मेहता इक्विटीज़ लिमिटेड के कमोडिटीज़ के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा, "सर्राफा बाजारों में एक और मज़बूत हफ़्ता देखने को मिला, जिसमें सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त जारी रही और वे रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। डॉलर इंडेक्स में मुनाफ़ाखोरी, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिकी सरकार के बंद होने से कीमती धातुओं को समर्थन मिला।"

दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोने का भाव

Gold Price In Chennai

आज चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,066 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,060 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,160 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Mumbai

आज मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,058 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Delhi

आज दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,092 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,085 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,073 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Kolkata

आज कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,058 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Bangalore

आज बैंगलोर में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,058 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Hyderabad

आज हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,058 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Kerala

आज केरल में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,058 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Pune

आज पुणे में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,077 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,070 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,058 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Vadodara

आज वडोदरा में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,082 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,075 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,063 प्रति ग्राम है।

Gold Price In Ahmedabad

आज अहमदाबाद में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹12,082 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,075 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,063 प्रति ग्राम है।

Silver Price In India Today (आज चांदी का भाव)

चांदी की कीमतें भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। भारत में आज चांदी की कीमत ₹156 प्रति ग्राम और ₹1,56,000 प्रति किलोग्राम है। 100 ग्राम और 10 ग्राम चांदी की कीमतें क्रमशः 15,600 रुपये और 1,560 रुपये रहीं। हालांकि, अक्टूबर के छह दिनों में चांदी की कीमतों ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और इसमें 3.3% की बढ़ोतरी हुई है। सोना लगभग 1.3% बढ़ा है।

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+