Gold Price Today; 5 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: देश में बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। इस बीच बैंक, स्टॉक मार्केट, कमोडिटी मार्केट में अवकाश है। हालांकि, घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में कमजोरी देखी गई। एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो यहां पर आज कारोबार बंद होने के चलते सोने-चांदी के भाव में मंगलवार के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर मंगलवार (4 नवंबर) के मुकाबले थोड़ी कमज़ोरी दर्ज हुई है। इसके साथ देश में आज (बुधवार, 5 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,148 रुपये प्रति ग्राम है जो कि मंगलवार के मुकाबले 98 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,135 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 90 रुपये प्रति ग्राम कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,111 रुपये प्रति ग्राम है जो मंगलवार की तुलना में 73 रुपये कमज़ोर है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,480 रुपये है जो कि मंगलवार के बंद भाव 1,22,460 रुपये से 980 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,11,350 रुपये है जो कल के बंद भाव 1,12,250 रुपये के मुकाबले 900 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 91,110 रुपये है जो मंगलवार के बंद भाव 91,840 रुपये की तुलना में 730 पर कमज़ोर है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी मंगलवार के मुकाबले कमज़ोर है। ऐसे में मंगलवार को दर्ज 1,51,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 151.50 रुपये प्रति ग्राम और 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है, जो 500 रुपये की कमज़ोरी को दर्शाता है।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अब एमसीएक्स की बात करें तो बुधवार को कारोबार बंद होने के चलते आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में मंगलवार के बंद भाव के मुताबिक, एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव 48 रुपये की कमज़ोरी के साथ 119749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। सत्र के दौरान 1,21,160 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई जबकि 1,19,150 का इंट्राडे लो बनाया। वहीं, एमसीएक्स पर चांदी का भाव मंगलवार को 56 रुपये चढ़कर 1,45,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान चांदी ने मंगलवार को 1,47,230 इंट्राडे हाई और 1,44,00 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ी कमज़ोरी दर्ज हुई। देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,163 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,150 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,126 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,148 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,135 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,111 रुपये प्रति ग्राम है। चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,197 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,180 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,325 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications