Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में 2 दिसंबर को सोने के भाव में बिकवाली देखने को मिल रही थी लेकिन आज आज फिर गोल्ड ने यूटर्न मार लिया है। आज यहां सोने की कीमत में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन दिनों रुपए की मजबूती घटने से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। डॉलर के मुकाबले रुपया फिसलता है तो आयात महंगा हो जाता है, और इसी वजह से घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम ऊपर जा रहे हैं।

वैश्विक बाजारों में हालांकि सोने की कीमतों में हल्की नरमी दिखी, लेकिन निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी आर्थिक संकेतकों पर टिकी हुई हैं। आने वाले डेटा से अंदाज़ा लगेगा कि क्या इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती की दिशा में कोई संकेत देगा।
CME के FedWatch टूल के मुताबिक, बाजार में ऐसे कयास मजबूत हो रहे हैं कि दिसंबर में फेड ब्याज दर घटा सकता है। अनुमान है कि दर कम होने की संभावना करीब 89% तक पहुंच गई है। यही उम्मीदें अंतरराष्ट्रीय बाजार और भारत, दोनों जगह सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव पैदा कर रही हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 130580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 129870 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 119700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 119050 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 97940 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97410 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130580 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 130730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 119850 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 130580 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 119700 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 127995 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 661 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 179000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:08 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 2414 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications