Gold Price Today; 29 Oct 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिका-चीन में ट्रेड टेंशन कम होने से सर्राफा बाजार में मजबूती पर अंकुश लगने के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में आज दमदार तेजी देखने को मिली। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतों में उछाल दर्ज की गई। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती आई।

सोने की हाजिर कीमत मंगलवार को 7 अक्टूबर के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 0.2% बढ़कर 3,957.42 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3% गिरकर 3,971.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो यहां पर मंगलवार (28 अक्टूबर) के मुकाबले उछाल देखने को मिली है। इसके साथ देश में आज (बुधवार, 28 अक्टूबर) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,173 रुपये प्रति ग्राम है जो कि मंगलवार के मुकाबले 76 रुपये ऊपर है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,160 रुपये प्रति ग्राम है जो मंगलवार के मुकाबले 70 रुपये प्रति ग्राम अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,134 रुपये प्रति ग्राम है जो मंगलवार की तुलना में 57 रुपये ज्यादा है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,21,730 रुपये है जो कि मंगलवार (28 अक्टूबर) के 1,20,970 रुपये के मुकाबले 760 रुपये ज्यादा है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,11,600 रुपये है जो कल के 1,10,900 रुपये के मुकाबले 700 रुपये ऊपर है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 91,340 रुपये है जो मंगलवार को दर्ज 90,770 रुपये की तुलना में 570 रुपये अधिक है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में मामूली बदलाव के साथ मजबूती देखने को मिली है। कल यानी मंगलवार के मुकाबले आज देश में चांदी का भाव 152 रुपये प्रति ग्राम और 1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी प्रति किलोग्राम चांदी 1000 रुपये ऊपर है।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
हालांकि, एमसीएक्स की बात करें तो यहां पर मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। सुबह के कारोबारी सत्र में एमसीएक्स 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट सोने का भाव लगभग 500 रुपये से अधिक चढ़कर 1,20,104 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट भी लगभग 1000 रुपये उछलकर 1,45,376 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई पर था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,173 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,160 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,134 रुपये प्रति ग्राम है। मुंबई, बैंगलोर और कोलकाता में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,158 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,145 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,119 रुपये प्रति ग्राम है।
महानगरों में चेन्नई में सबसे ज़्यादा दाम दर्ज किए गए हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,229 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,210 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,574 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications