Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में बीते कई दिनों से सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज 29 अक्टूबर बुधवार को सोने के दाम में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। धनतेरस के बाद से सोने की कीमत में कमी बनी हुई थी जोकि गोल्ड निवेशकों के लिए अच्छी खबर थी। हालांकि, आज यहां गोल्ड उछाल के साथ ट्रेड करता दिखाई दे रहा है।

आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें फिर से वैश्विक आर्थिक रुझानों पर निर्भर करेंगी। निवेशक भी इस हफ्ते के सेंट्रल बैंक निर्णयों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि ये फैसले ही तय करेंगे कि आने वाले समय में सोने की चमक बढ़ेगी या घटेगी। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा सोने के दाम कम होने का इंतजार किया करते हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 121580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 120820 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 111450 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 110750 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 91190 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90620 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 121580 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 111450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 121730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 111600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 121730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 111600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 121730 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 111600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 121580 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 111450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 119450 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:49 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 196 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 144967 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:49 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 625 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:50 मिनट तक 3,960.29 डॉलर रही है। इसमें 7.11 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.18 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:50 मिनट तक 47.51 डॉलर रही है। इसमें 0.31 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.65 परसेंट के आस पास की तेजी है।


Click it and Unblock the Notifications