Gold Price Today; (20 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: धनतेरस में जबरदस्त खरीदारी के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को और दिवाली के मौके पर घरेलू बाज़ार में सोने के भाव में थोड़ी कमज़ोरी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ एमसीएक्स यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में बंपर उछाल दर्ज हुई है।

पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर टैरिफ लगाने की टिप्पणी के बाद निवेशकों ने सोने में मुनाफावसूली की और जोखिम भरे परिसंपत्तियों की ओर रुख किया।
MCX Gold Price + MCX Silver Price
अच्छी हाजिर मांग और कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच सोमवार (20 अक्टूबर) सुबह एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में यह तेजी आई। एमसीएक्स सोना 5दिसंबर वायदा शुरुआती कारोबार में लगभग 1.3 प्रतिशत या करीब 1500 रुपये बढ़कर 1,28,556 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,59,875 रुपये प्रति किलोग्राम के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
पिछले सत्र में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई थी। एमसीएक्स गोल्ड के दिसंबर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 2 प्रतिशत गिरकर 1,27,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जबकि अमेरिकी सोना फ्यूचर 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर 4,213.30 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुआ था।
बढ़ती वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं, केंद्रीय बैंक की मज़बूत खरीदारी, अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में भारी निवेश के कारण घरेलू हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में 70 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,069 रुपये प्रति ग्राम है जो कि रविवार के मुकाबले 17 रुपये प्रति ग्राम कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,980 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 15 रुपये प्रति ग्राम नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,802 रुपये प्रति ग्राम है जो रविवार की तुलना में 12 रुपये कम है।
प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बात करें तो देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,690 रुपये है जो कि रविवार के 1,30,860 रुपये के मुकाबले 170 रुपये प्रति ग्राम कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,800 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के 1,19,950 रुपये के मुकाबले 150 रुपये प्रति ग्राम नीचे है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 98,020 रुपये प्रति ग्राम है जो रविवार की 98140 रुपये की तुलना में 120 रुपये कम है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी रविवार को मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज देश में चांदी का भाव 172 रुपये प्रति ग्राम और 1,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]


Click it and Unblock the Notifications