Gold Rate Today (2 Oct 2025), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: डॉलर में मामूली मजबूती और जियो पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच सोने-चांदी के भाव में 2 अक्टूबर (गुरुवार) को थोड़ी नरमी देखी गई। बीते दिन बुधवार (1 अक्टूबर) को रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद आज दशहरा के मौके पर सोने-चांदी के भाव में यह थोड़ी कमजोरी आई है।

Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
देश में आज अगर सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹11,869 प्रति ग्राम है जो बीते दिन बुधवार के मुकाबले 55 रुपये जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹10,880 प्रति ग्राम है जो बुधवार की तुलना में 50 रुपये कम है। वहीं, 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) की कीमत की बात करें तो ₹8,902 प्रति ग्राम है जो बुधवार के भाव से 38 रुपये कम है।
प्रमुख शहरों में क्या है सोने का भाव (10 ग्राम पर)
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में में 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में 22 कैरेट सोना ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,19,400 प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,08,850 और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम रहा।
पुणे 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
हैदराबाद और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना ₹1,08,800 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,18,690 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव ₹1,09,460 प्रति 10 ग्राम है।
Silver Price In India Today (2 Oct 2025)
आज चांदी का भाव ₹1,53,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई जो बीते दिन बुधवार के मुकाबले 2000 रुपये अधिक है।
Gold Price Prediction 2025
पिछले कुछ महीनों में सोना 50% से ज्यादा महंगा हुआ है और रियल एस्टेट व इक्विटी जैसे अन्य निवेश विकल्पों को पीछे छोड़ दिया है। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले महीनों में सोने की कीमत और 25% तक बढ़ सकती है, हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली के चलते इसमें कमज़ोरी भी देखने को मिलेगी।
ब्रोकरेज फर्म PL Capital के निदेशक संदीप रैचुरा का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें मौजूदा स्तर $3,800 प्रति औंस से बढ़कर $4,800 प्रति औंस से भी ऊपर जा सकती हैं।
MCX Gold Rate And MCX Silver Rate
आज 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट गोल्ड का भाव 0.03% की गिरावट के साथ 1,17,558 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट चांदी का भाव 0.11% की मामूली गिरावट के साथ 1,44,566 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
ग्लोबल स्तर पर सोने-चांदी का भाव
रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार को 3,895.09 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद, हाजिर सोना 3,862.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा भाव 0.3% गिरकर 3,887.50 डॉलर पर आ गया। हाजिर चांदी 0.3% गिरकर 47.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
वे टू वेल्थ की एक कमोडिटी रिपोर्ट के अनुसार, गोल्डन वीक से पहले मुनाफावसूली और चीन की कम माँग के कारण कीमतों पर दबाव पड़ने से सोना 3,860 डॉलर से ऊपर के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 3,845 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फिर भी, फेड की कटौतियों, व्यापार तनावों और सुरक्षित निवेश की माँग के कारण, इस महीने सोना 10% से अधिक, इस तिमाही में 16% और इस वर्ष अब तक 47% बढ़ा है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है, "तकनीकी मोर्चे पर, एमसीएक्स गोल्ड अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है, दैनिक, साप्ताहिक और मासिक चार्ट तेजी के संकेत दे रहे हैं। यह दैनिक चार्ट पर अल्पकालिक 10- और 20-दिवसीय ईएमए के साथ-साथ दीर्घकालिक 50-, 100- और 200-दिवसीय ईएमए से ऊपर कारोबार कर रहा है। आरएसआई 80 से ऊपर बना हुआ है, जो मजबूत गति का संकेत देता है। तत्काल समर्थन 115,500 पर है, जबकि प्रतिरोध 117,780-118,550 पर है। कुल मिलाकर, रुझान तेजी का बना हुआ है, और व्यापारी 115,400 से नीचे स्टॉप-लॉस के साथ 117,780-118,550 के टारगेट के लिए सपोर्ट के पास खरीदारी कर सकते हैं।"
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications