Gold Price Today; 18 Nov 2025 Gold Rates, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: डॉलर में तेज़ी और अगले महीने रेट कट की कमज़ोर उम्मीदों के बीच मंगलवार को लगातार चौथे सेशन में इंटरनेशनल गोल्ड की कीमतों में कमजोरी देखी गई। इसके साथ घरेलू वायदा बाज़ार में भी सोने और चांदी के भाव में शुरुआती कारोबार में कमजोरी दर्ज हुई।
वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स बढ़कर 99.59 पर पहुंच गया, जिससे गोल्ड की डिमांड पर असर पड़ा।
MCX Gold Price Today + MCX Silver Price Today
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट 1500 रुपये से अधिक टूटकर 1,21,166 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो पर पहुंच गया जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट करीब 3000 रुपये फिसलकर 1,51,857 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो पर आ गई।

सत्र के दौरान सोना ने 1,22,130 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया जबकि चांदी ने 1,52,950 रुपये का इंट्राडे हाई बनाया। एमसीएक्स सोना सोमवार को 1,22,927 रुपये पर जबकि चांदी 1,55,312 रुपये पर बंद हुआ था।
Gold Price In India Today (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में आज सोने के भाव की बात करें तो सोमवार (17 नवंबर) को दर्ज 12,540 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले आज (मंगलवार, 18 नवंबर को) 24 कैरेट गोल्ड का भाव 12,366 रुपये प्रति ग्राम पर है जो 174 रुपये नीचे है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,335 रुपये है जो कल के बंद भाव 11,495 रुपये प्रति ग्राम से 160 रुपये कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव आज 9,274 रुपये प्रति ग्राम है, जो सोमवार के बंद भाव 9,405 रुपये की तुलना में 131 रुपये कमजोर है।
वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 92,740 रुपये है जो सोमवार के बंद भाव 94,050 रुपये की तुलना में 1310 रुपये कम है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
देश में चांदी के भाव की बात करें तो आज सर्राफा बाज़ार में कल यानी सोमवार के मुकाबले गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में सोमवार को दर्ज 1,67,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले देखें तो आज देश में चांदी का भाव 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यानी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम कम है। पिछले 4 दिन में चांदी 11,000 रुपये सस्ती हुई है। 14 नवंबर को चांदी का भाव 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।
प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 12,556 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,511 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,421 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,437 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,400 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,510 रुपये प्रति ग्राम है।
इसके अलावा, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद और केरल में कीमतें एक समान हैं, जहां 24 कैरेट सोने की कीमत 12,366 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 11,335 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 9,274 रुपये प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
