Gold Price Today; (14 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: चीन और अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव के बीच बढ़े अनिश्चितता के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में और कटौती की उम्मीद से सुरक्षित-हेवन डिमांड में इजाफा के चलते सोने-चांदी के भाव में धुंआधार तेजी देखी जा रही है। मंगलवार (14 अक्टूबर) को घरेलू बाज़ार में सोने और चांदी ने एक नई ऊंचाई को छू लिया।

सुबह के सत्र में शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने पहली बार 1.26 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया जबकि चांदी की कीमत 1.62 लाख प्रति किलोग्राम के ऊपर पहुंच गई। मंगलवार के सत्र में एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा करीब 1,900 या 1.5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹126652 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर वायदा लगभग ₹6,850 या 4.5 प्रतिशत बढ़कर ₹162057 प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया।
पिछले सत्र में एमसीएक्स गोल्ड 2.6 प्रतिशत बढ़कर ₹124629 प्रति 10 ग्राम पर और एमसीएक्स सिल्वर 5.6 प्रतिशत की भारी बढ़त के साथ ₹154645 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
Gold Rate In India (आज देश में सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 12,868 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार के मुकाबले 328 रुपये अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,795 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार के मुकाबले 300 रुपये ज्यादा है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,651 रुपये प्रति ग्राम है जो सोमवार की तुलना में 246 रुपये ज्यादा है।
देश में आज चांदी का भाव (Silver Price In India)
दश में चांदी के भाव की बात करें तो आज 189 रुपये प्रति ग्राम और 1,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले दिन के मुकाबले क्रमश: 4 रुपये और 4000 रुपये अधिक है।
प्रमुख शहरों में सोने का भाव
चेन्नई (Chennai Gold Rate) की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,900 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,825 और 18 कैरेट का भाव ₹9,770 प्रति ग्राम है। वहीं, मुंबई (Mumbai Gold Rate) में 24 कैरेट का भाव ₹12,868 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,651 प्रति ग्राम है।
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Rate) में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹12,883 प्रति ग्राम, 22 कैरेट का भाव ₹11,810 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,666 प्रति ग्राम है। वहीं, कोलकाता (Kolkata Gold Rate ) में 24 कैरेट का रेट ₹12,868 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,651 प्रति ग्राम है।
इसके अलावा यदि बैंगलोर में सोने के भाव की बात करें तो 24 कैरेट का रेट ₹12,868 प्रति ग्राम है जबकि 22 कैरेट का भाव ₹11,795 प्रति ग्राम और 18 कैरेट का भाव ₹9,651 प्रति ग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
