Gold Rate Prediction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकेत दिए जाने के बाद कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच व्यापार वार्ता चल रही है और दोनों देश जल्द ही किसी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए आम सहमति पर पहुंच सकते हैं, घरेलू बाजार की धारणा में सुधार हुआ है।

केंद्रीय बैंकों की मजबूत मांग, एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के फ्लो और ब्याज दरों में कटौती की अटकलों के चलते इस साल अब तक घरेलू हाजिर सोने की कीमतों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंताओं के चलते भी सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सचिव सुरेंद्र मेहता ने गूडरिटर्न्स के साथ सोने की कीमतों को लेकर अपडेट साझा किया है। आज हम इस खबर में सचिव सुरेंद्र मेहता से जानेंगे कि सोने की कब करें खरीदारी और दिवाली पर सोने का क्या रहेगा भाव?
दिवाली पर क्या होगा सोने का भाव?
IBJA के सचिव सुरेंद्र मेहता दिवाली के आस-पास सोने की कीमत लगभग 3700 डॉलर प्रति औंस तक दिख सकता है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 3,600 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई हैं। सचिव सुरेंद्र मेहता ने सोने के लिए सपोर्ट लेवल 3430 डॉलर से 3430 डॉलर का दिया है। और रेजिस्टेंस लेवल 3800 डॉलर प्रति औंस कहा है।
कब करें सोने में खरीदारी?
IBJA के सचिव का कहना है कि मध्यम वर्ग के लोगों को सोने की खरीदारी हमेशा SIP की तरह खरीदारी करनी चाहिए। सोने की कीमतों में कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते इस साल सोने में शानदार तेजी जारी रह सकती है। हालांकि बीच-बीच में मुनाफावसूली हो सकती है। पीली धातु में निवेश बढ़ाने का यह सही समय हो सकता है।
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
