Gold Price Today (8 Oct 2025 Gold Price), Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों के साथ मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं, केंद्रीय बैंकों द्वारा मजबूत खरीदारी, गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) में मजबूत प्रवाह और डॉलर की कमजोरी समेत अन्य फैक्टर के चलते बुधवार (8 अक्टूबर) को सोने के भाव में भारी उछाल दर्ज हुई है। इसके साथ सोना अपने ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया है। ऐसा पहली बार हुआ कि सोना प्रति 10 ग्राम 1.22 लाख रुपये के ऊपर निकल गया है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने की कीमतें अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं हैं। मज़बूत हाजिर मांग, सकारात्मक वैश्विक संकेत, अमेरिकी सरकार के शटडाउन होने की चिंता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के बीच येलो मेटल के साथ चांदी के भाव में यह रैली लगातार देखी जा रही है।

शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स गोल्ड ने पहली बार 1,22,000 प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर ₹1,22,233 के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। खबर लिखे जाने तक सुबह 10:23 बजे के आसपास एमसीएक्स गोल्ड 5 दिसंबर वायदा 0.93 प्रतिशत या 1122 रुपये बढ़कर ₹1,22,195 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर वायदा 1.19 प्रतिशत या 1729 रुपये बढ़कर ₹1,47,521 प्रति किलोग्राम पर था।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोना 119940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 117060 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।
Spot Gold Price Record High
दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड वायदा बुधवार को पहली बार 4,000 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के पार पहुंचकर 4,037 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इस साल अब तक घरेलू हाजिर सोने की कीमतें 55 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुकी हैं।
बेंचमार्क के मुताबिक, सोने को 3950-3920 डॉलर पर सपोर्ट और 4020-4045 डॉलर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। चांदी को 47.70-47.40 डॉलर पर समर्थन और 48.50-48.90 डॉलर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है।
एक्सिस सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकार के शटडाउन, बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर इंडेक्स में नरमी के बीच सुरक्षित निवेश की बढ़ती डिमांड के चलते कॉमेक्स गोल्ड पिछले सेशन में लगभग 1% चढ़ा। वहीं, स्पॉट गोल्ड की कीमतें पहले बार 4,000 डॉलर के लेवल पर पहुंच गईं। जब तक $3,900 का लेवल सपोर्ट के रूप में काम करता है, तब तक निकट भविष्य में टेंड पॉजिटिव बना रहेगा।
City-Wise Gold Prices On October 8 (प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव)
भारत के प्रमुख शहरों में प्रति ग्राम सोने की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया। 22 कैरेट सोने के लिए, चेन्नई में सबसे ज़्यादा 11,300 रुपये की कीमत दर्ज की गई, जबकि दिल्ली 11,201 रुपये पर कुछ ही पीछे रही।
मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में, कीमत 11,290 रुपये रही, जो पश्चिमी और दक्षिणी महानगरों में लगभग एक समान भाव देखने को मिला है। वहीं, अहमदाबाद में 11,295 रुपये के आसपास कीमत दर्ज की गई।
24 कैरेट सोने की बात करें तो चेन्नई एक बार फिर 12,328 रुपये प्रति ग्राम के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद दिल्ली 12,208 रुपये के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
अहमदाबाद में 12,355 रुपये का स्थिर स्तर बना रहा, जबकि मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद सहित बाकी शहरों में 12,317 रुपये प्रति ग्राम की एक समान कीमत दर्ज की गई।
Silver Price in India (आज चांदी का भाव)
भारत में आज चांदी की कीमत ₹157 प्रति ग्राम और ₹1,57,000 प्रति किलोग्राम है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी 149441 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
