Gold Price Forecast 2026: अगले साल कहां तक जाएगा सोने का भाव? जेपी मॉर्गन समेत इन ग्लोबल बैंक्स ने बताए Target

Gold Price Forecast 2026: सोने की कीमतों में 2025 में जबरदस्त तेजी आई है और एक्सपर्ट्स के अनुसार यह रुझान 2026 में भी जारी रह सकता है। वैश्विक अनिश्चितताओं, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, कम ब्याज दरों और जियोपॉलिटिकल जोखिमों के कारण सोने को सुरक्षित निवेश माना जा रहा है।

इस साल अब तक की बात करें तो 1 जनवरी 2025 को देश में सोने की कीमत 72,160 रुपये के आसपास था जो अब बढ़कर 1 दिसंबर 2025 को 1,30,000 रुपये के आसपास पहुंच गया। यानी प्रति 10 ग्राम 58,000 रुपये (करीब 80 फीसदी) की तेजी आई है।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बात करें तो 1 जनवरी 2025 को गोल्ड की कीमत $2,623.91 प्रति औंस थी जो अब बढ़कर 1 दिसंबर 2025 को $4,264.57 प्रति औंस तक पहुंच गई है। यानी इस साल अब तक $1,640.66 प्रति औंस (करीब 62 फीसदी) की बढ़ोतरी हुई है।

2026 में कहां तक जा सकता है सोने का भाव?

इस तेजी के बीच 2026 के लिए प्रमुख बैंकों और एक्सपर्ट्स ने अपने-अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि USD $5,000/औंस पहुंचता है (1 औंस ≈ 31.1 ग्राम), तो भारतीय रुपये में इसकी कीमत ₹1,50,000+ प्रति 10 ग्राम हो सकती है। तो चलिए समझते हैं कि 2026 में सोने का भाव घरेलू के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कहां तक जा सकते हैं। किस वित्तीय संस्थान और एक्सपर्ट्स ने क्या अनुमान लगाया है...

Gold Price Outlook 2026

औसत अनुमान: अधिकांश एक्सपर्ट्स $4,500 से $5,000 प्रति औंस के बीच कीमत की उम्मीद कर रहे हैं, जो वर्तमान स्तर ($4,100 के आसपास) से 10-20% की वृद्धि दर्शाता है।

संस्थान/एक्सपर्ट्स2026 के लिए अनुमानित कीमतप्रभावित करने वाले फैक्टर्स
जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक$5,200 - $5,300 (वर्ष के अंत तक)उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से प्रेरित।
गोल्डमैन सैक्स$4,440 (Q1), $5,055 (Q4)फेड के ब्याज दर कटौती और ETF प्रवाह से बढ़ोतरी।
मॉर्गन स्टेनली$4,500 (मध्य-2026 तक)ETF और केंद्रीय बैंक मांग मजबूत, लेकिन आर्थिक अनिश्चितता से।
एचएसबीसी$5,000 (H1 में उच्चतम), औसत $4,600नई मांग और जोखिमों से तेजी, लेकिन दूसरी छमाही में अस्थिरता।
बैंक ऑफ अमेरिका$5,000 (औसत $4,400)ETF और केंद्रीय बैंक खरीद से समर्थन।
सोशिएटे जनरल$5,000वैश्विक जोखिमों से बुलिश।
जेपी मॉर्गन रिसर्च$4,000 (मध्य-2026 तक)केंद्रीय बैंक खरीद (710 टन/तिमाही) से समर्थन।
एएनजेड$4,600 (जून तक उच्चतम)फेड की छूट चक्र समाप्ति के बाद दूसरी छमाही में गिरावट संभव।
यूबीएस$4,200 (बेस), $4,700 (अपसाइड)कम वास्तविक ब्याज दरें और डॉलर कमजोरी से।
आईएनजी$4,100 (Q1)अल्पकालिक अस्थिरता, लेकिन मांग मजबूत।
लॉन्ग फोरकास्ट$5,000 - $5,600 (मासिक उच्च)मासिक उतार-चढ़ाव के साथ औसत $5,300 के आसपास।

प्रभावित करने वाले कारक

सकारात्मक: केंद्रीय बैंकों की रिकॉर्ड खरीदारी (2025-26 में 760 टन/वर्ष), ETF में निवेश, फेड की दर कटौती, और वैश्विक तनाव (जैसे व्यापार युद्ध)।

नकारात्मक जोखिम: मजबूत डॉलर, फेड की सख्त नीति, या मांग में कमी से कीमतें $4,000 के नीचे जा सकती हैं।

पिछले 5 साल में सोने की कीमत में मिलने वाला रिटर्न

  • 2025: 60% से अधिक
  • 2024: 27% से अधिक
  • 2023: 13% से अधिक
  • 2022: -0.23% (नेगेटिव रिटर्न)
  • 2021: -3.5% (नेगेटिव रिटर्न)
  • 2020: 24% से अधिक

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+