Ganesh Chaturthi 2025; Investment In Gold; Lord Ganesha Symbolises in Relation to Gold Investment : देशभर में आज यानी 27 अगस्त (बुधवार) को गणेश चतुर्थी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान गणेश को बुद्धि और धन यानी सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

ऐसे में यदि आप शेयर बाज़ार या फिर कमोडिटी और स्पेशली गोल्ड में निवेश करते हैं या करना चाहते हैं तो आप इस गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश जिन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, से बहुत कुछ सीख सकते हैं और अपने पोर्टफोलियो के नकारात्मकता को दूसर कर बेहतर रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं।
यदि आप सोने यानी गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं या फि किया है तो आइए जानते हैं कि भगवान गणेश के कौनसे अंग या उनसे जुड़ी चीजें किसी बात का प्रतीक है और उनसे हमें क्या सीखना चाहिए...
भगवान गणेश से सीखें ये 8 सबक
भगवान गणेश का बड़ा सिर :- भगवान गणेश का सिर बहुत बड़ा है जो बड़ा और लॉन्ग टर्म की सोच को दर्शाता है। भगवान गणेश का बड़ा सिर हमें निवेश करते समय और खासकर सोने में निवेश के दौरान लॉन्गटर्म के लिए व्यापक नज़रिया रखना सिखाता है। लॉन्ग टर्म का निवेश का नज़रिया है तो बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
भगवान गणेश के बड़े कान :- विघ्नहर्ता के बड़े कान इस बात के प्रतीक हैं कि हमें हर बात को ध्यान से से गहराई से सुननी चाहिए। यानी किसी भी तरह के निवेश से पहले मार्केट एक्सपर्ट, न्यूज विश्लेषण, अंतर्राष्ट्रीय खबरें और इकॉनोमिक इंडिकेशन से संबंधित जानकारियों को पहले गहराई के साथ सुनना और समझना चाहिए, उसके बाद निवेश करना चाहिए। क्योंकि गोल्ड में बिना सोचे-समझे निवेश करने से बड़ा नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है।
भगवान गणेश की छोटी आंखें :- भगवान गणेश की छोटी आंखें इस बात का प्रतीक है कि इंवेस्टमेंट से जुड़ी खबरें और अपडेट पर बारीकी से ध्यान रखें। निवेशकों को गोल्ड मार्केट पर पैनी नज़र रखनी चाहिए, रुझानों का विश्लेषण करना चाहिए और कीमतों की गतिविधियों को प्रभावित करने वाले छोटे-से छोटे लेकिन महत्वपूर्ण बदलावों के प्रति सचेत रहना चाहिए।
भगवान गणेश का बड़ा पेट :- भगवान गणेश का बड़ा पेट धैर्य का प्रतीक है और हमें मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य यानी साहस के साथ काम लेना सिखाता है। निवेशकों में किसी भी समय की अस्थिरता को झेलने की क्षमता होनी चाहिए। सोने में निवेश करने वालों के लिए धैर्यपूर्वक इंतजरा करना चाहिए, क्योंकि इसमें इंस्टेंट रिटर्न नहीं मिलता है। ऐसे में धैर्य रखें और किसी भी विषम परिस्थिति में घबराए बिना इंजतार करें, गोल्ड में अक्सर समय के साथ अच्छा रिटर्न मिलता है।
भगवान गणेश की लंबी सूंड :- भगवान गणेश की लंबी सूंड हमें अनुकूलनशीलता और समय के बारे में सिखाता है। जिस तरह गणेश की सूंड जरूरत पड़ने पर छोटी से छोटी वस्तु उठा सकती है, मजबूत पेड़ को भी जड़ से उखाड़ सकती है या हर उस काम को कर सकती है जो समय के अनुरूप उन्हें जरूरत होती है, उसी तरह निवेशकों को सही समय पर यानी अनुकूल परिस्थितियों में निर्णय लेना चाहिए। निवेशकों को चाहिए कि वह सही पर निवेश करें या फिर बेचकर निकल जाएं।
भगवान गणेश के एक हाथ में मोदक (लड्डू) :- भगवान गणेश के एक हाथ में लड्डू पुरस्कारों का प्रतीक है। मोदक गणेश जी की पसंदीदा मिठाई है जो हमें सिखाता है कि संयमित तौर पर निवेश किया जाए तो नियमित और स्थिर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है और जिसमें मोदक जैसी मिठास होगी। यानी जैसे लड्डू मिठा होता है उसी तरह से अनुशासित निवेश से पॉजिटिव रिटर्न का फल मिलता है।
भगवान गणेश के दूसरे हाथ में अंकुश :- भगवान गणेश के दूसरे हाथ में अंकुश, भावनाओं पर नियंत्रण का प्रतीक है। निवेश के दौरान किसी भी प्रकार के लालच से बचें और उसपर लगाम लगाएं। ज़्यादा खरीदारी से बचें और संतुलित सोच के साथ निवेश करें।
भगवान गणेश के चार हाथ :- भगवान गणेश के चार हाथ आपके पोर्टफोलियो को संतुलन बनाने की प्रेरणा देते हैं। यानी पोर्टफोलियो में विविधता ज़रूरी है। जिस तरह गणेश जी की चार भुजाएं शक्ति और नियंत्रण का प्रतीक हैं, उसी तरह आपके पोर्टफोलियो में जोखिम यानी नुकसान को कम करने के लिए डायवर्सिफाइड होना जरूरी है। अपने पोर्टफोलियो में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग सेक्टर के लिडिंग कंपनियों के स्टॉक होने चाहिए। गोल्ड के नज़रिये से देखें तो भी डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है।
Gold Rate In India, 27 August
भारत में 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी के दिन, बुधवार) को प्रति 10 ग्राम 24K सोने की कीमत ₹1,02,590 है जबकि प्रति ग्राम 22K सोने की कीमत ₹94,050 है। वहीं, प्रति ग्राम 18K सोने का भाव ₹76,950 है।
एक साल में सोने का भाव कितना बढ़ा
7 सितंबर, 2024 को, गणेश चतुर्थी मनाया गया था और उस दिन देश में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें ₹72,000 और 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹66,800 के आसपास थी। यानी एक साल में देखें तो एक साल में 24 कैरेट सोने का भाव 30000 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़े हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications