Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज 9 अक्टूबर को एक बार फिर सोने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। इन दिनों सोना भारी तेजी के साथ ट्रेड करता दिखाई दे रहा है। अब सोने के गहने लेने वाले सोने के दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारों के अनुसार, घरेलू बाजार में मजबूत मांग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक संकेतों ने सोने की कीमतों को ऊपर पहुंचाया है।

इस साल सोने की कीमतों ने निवेशकों को खुश कर दिया है। घरेलू मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमतें 2025 में अब तक 50% से अधिक बढ़ चुकी हैं। इस तेजी के पीछे कई कारक जिम्मेदार माने जा रहे हैं।
वैश्विक और घरेलू कारक
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताएं निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर खींच रही हैं। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती, डॉलर में कमजोरी और सेंट्रल बैंकों की लगातार गोल्ड खरीद ने कीमतों को ऊपर धकेला है।
गोल्ड ईटीएफ में निवेश की बढ़ती रुचि भी इस तेजी को बढ़ावा दे रही है। निवेशक पारंपरिक रूप से सोने को आर्थिक उतार-चढ़ाव और मुद्रास्फीति से बचाव का जरिया मानते हैं।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट गुरुवार सुबह 11:20 बजे 119 रुपए यानी 0.1 प्रतिशत रुपए फिसलकर 123090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 117593 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 115901 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 108892 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 107321 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 89494 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 88165 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 113800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 113600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 16000 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरवाट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.23 फीसदी या 9.30 डॉलर की गिरवाट के साथ 4,038.93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने से अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरवाट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:30 बजे 49.21 फीसदी या 0.23 डॉलर की गिरवाट के साथ 0.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
