Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने के भाव में निरंतर तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। आज एक बार फिर सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। गोल्ड निवेशकों के सामने ये समय काफी ज्यादा चिंताजनक बना हुआ है क्योंकी लगातार उछाल और गिरावट दर्ज की जा रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ताजा पॉलिसी घोषणा के बाद सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन आगे आने वाले समय में रेट कटौती की संभावना को कम कर दिया है। इस खबर के बाद निवेशकों के बीच बिकवाली का माहौल बन गया और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
मजबूत डॉलर से सोने पर दबाव
फेड के बयान के बाद डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है, जिससे सोना और चांदी जैसी कमोडिटीज़ पर दबाव बढ़ा है। आमतौर पर जब डॉलर मजबूत होता है, तो गोल्ड और सिल्वर जैसी अंतरराष्ट्रीय कीमती धातुएं निवेशकों के लिए महंगी हो जाती हैं, जिससे उनकी मांग घट जाती है। यही कारण है कि फेड के फैसले के बाद सोने के दाम नीचे आ गए।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निवेशक सुरक्षित एसेट्स में पैसा लगाने से बच रहे हैं। क्योंकि फेड ने ब्याज दरें स्थिर रखी हैं, जिससे डॉलर में स्थिरता बनी रहेगी और गोल्ड-सिल्वर में बड़ी तेजी की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:30 बजे 716 रुपए यानी 0.59 प्रतिशत रुपए फिसलकर 119950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 116457 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 115252 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 107846 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 106702 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 88637 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 87674 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 110450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 112200 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरु सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15200 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.55 फीसदी या 21.97 डॉलर की गिरावट के साथ 3,964.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:40 बजे 47.68 फीसदी या 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 0.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।


Click it and Unblock the Notifications