Dubai Gold Rate Today: दुबई में एक दिन की गिरावट के बाद आज सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा फेडरल रिजर्व की आखिरी पॉलिसी मीटिंग की मिनट्स को लेकर है। निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि इन मिनट्स में यह साफ झलक सकता है कि फेड आने वाले महीनों में ब्याज दरों पर क्या रुख अपनाएगा।

अक्टूबर की बैठक में फेड ने 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी, जिसके बाद ब्याज दरें 3.75%-4.00% की सीमा में आ गई थीं। उसी समय फेड ने आगे और रेट कट की संभावना का संकेत भी दिया था, ताकि आर्थिक गतिविधियों को सपोर्ट मिल सके और उपभोक्ताओं पर दबाव कम हो।
लेकिन बदलते आर्थिक संकेतक बाजार की धारणा बदल रहे हैं। अमेरिका में महंगाई पूरी तरह नियंत्रित नहीं हुई है और नौकरी का बाजार भी मजबूत बना हुआ है। यही कारण है कि विशेषज्ञों को लगता है कि फेड निकट भविष्य में किसी नई कटौती की जल्दी में नहीं होगा। फेड शायद हालात को और परखने के बाद ही अगला कदम उठाए।
इसी वजह से मिनट्स का रिलीज बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। अगर मिनट्स में फेड का रुख सख्त दिखा, तो बाजार पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं, अगर फेड किसी तरह की नरमी की झलक दिखाता है, तो अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में तेजी की वापसी भी संभव है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:38 बजे 785 रुपए यानी 0.64 प्रतिशत रुपए उछलकर 123425 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 117938 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 117817 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 109208 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 109148 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 89702 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 89642 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 114450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 113350 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 16200 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.75 फीसदी या 30.54 डॉलर की तेजी के साथ 4,095.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में उछाल देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 11:40 बजे 51.43 फीसदी या 0.78 डॉलर की तेजी के साथ 1.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications