Dubai Gold Rate Today: दुबई में 29 जनवरी गुरुवार को सोने के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से सोने के भाव में निरंतर तेजी दर्ज की जा रही है। हाल की तेजी के पीछे कई वैश्विक हालात अहम भूमिका निभा रहे हैं।

रिपोर्टों में बताया गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर फिर से बातचीत की राह अपनाने का संकेत दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर ईरान पीछे हटता है, तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय माहौल में बेचैनी देखी जा रही है।
इसी दौरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की मौजूदगी और गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन खबरों ने निवेशकों के मन में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिसका असर सीधे वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है।
वहीं अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। फेड प्रमुख ने साफ किया है कि महंगाई अभी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आई है। इसके अलावा डॉलर में कमजोरी दर्ज की गई है, जिससे सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक हालात ऐसे बने रहेंगे, निवेशक जोखिम से दूर रहेंगे।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:41 बजे 11185 रुपए यानी 6.74 प्रतिशत की रुपए के उछाल के साथ 177100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 160006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 153120 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 148175 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 141790 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 121757 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 116562 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 164100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 153300 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 41000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 38000 रुपए था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications