Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के भाव में गिरावट और उछाल का सिलसिला बना हुआ है। मंगलवार को सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। हाल के दिनों में सोने की कीमतों में तेजी के पीछे वैश्विक हालात बड़ी वजह बन रहे हैं। दुनिया के कई हिस्सों में बढ़ते राजनीतिक तनाव और देशों के बीच व्यापार को लेकर टकराव की आशंका से निवेशक चिंतित हैं।

अमेरिका की ओर से यूरोप के कुछ देशों पर नए टैक्स लगाने की चेतावनी के बाद बाजार में हलचल बढ़ गई है। जवाबी कदमों के संकेत से ट्रेड वॉर का डर गहरा गया। ऐसे माहौल में शेयर बाजार अस्थिर हो जाता है, इसलिए निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख करते हैं। सोना हमेशा से भरोसेमंद निवेश माना जाता है, इसी कारण इसकी मांग बढ़ी और कीमतों में उछाल देखने को मिला।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:12 बजे 2065 रुपए यानी 1.42 प्रतिशत रुपए उछाल के साथ 147704 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 139344 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 137237 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 129059 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 127076 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 106072 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 104461 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 135050 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 134100 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज अहमदाबाद सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 31500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 30500 रुपए था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:20 मिनट तक 4,708.19 डॉलर रही है। इसमें 29.66 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.63 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:20 मिनट तक 94.49 डॉलर रही है। इसमें 0.08 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.09 परसेंट के आस पास की गिरावट है।
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
