Dubai Gold Rate Today: दुबई में इन दिनों सोने और चांदी के दाम में लगातार उछाल और गिरावट देखने को मिल रही है आज यहां गोल्ड गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में इतना ज्यादा फेरबदल आना निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना रही है क्योंकी इसमें इन्वेस्ट करने वाले हमेशा गोल्ड रेट कम होने का इंतजार किया करते हैं।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 119168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 124601 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 110391 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 115347 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 90689 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94868 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 116750 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 119850 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 16400 रुपए था।
दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं? जानिए सरकार के नियम
दुबई घूमने या काम से जाने वाले भारतीयों के बीच एक बड़ा सवाल हमेशा रहता है भारत लौटते समय कितना सोना लाया जा सकता है? खासकर त्योहारी सीजन और शादी-ब्याह में लोग दुबई से सोना खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां दाम भारत के मुकाबले कम मिलते हैं। लेकिन भारत सरकार ने इसके लिए खास नियम तय कर रखे हैं। आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
महिला यात्री कितनी ज्वेलरी ला सकती हैं?
अगर कोई महिला यात्री दुबई से भारत लौटती है तो वह 50 ग्राम तक सोना ला सकती हैं। इसकी कीमत अधिकतम 1 लाख रुपए तक होनी चाहिए। यह छूट सिर्फ गहनों के रूप में सोने पर लागू है।
पुरुष यात्रियों के लिए लिमिट
पुरुष यात्रियों को थोड़ी कम छूट मिलती है। वे 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए तक हो सकती है।
शर्तें क्या हैं?
सोना सिर्फ ज्वेलरी (आभूषण) के रूप में होना चाहिए।
सोने की छूट तभी मिलेगी जब यात्री कम से कम 1 साल विदेश में रहने के बाद भारत लौटे।
अगर यात्री तय सीमा से ज्यादा सोना लाता है तो उस पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) देना अनिवार्य होगा।
अगर कोई नियम तोड़ता है और सोना डिक्लेयर नहीं करता, तो सोना जब्त किया जा सकता है और पेनाल्टी भी लग सकती है।
तय सीमा से ज्यादा सोना लाने पर नियम
अगर कोई यात्री दुबई से तय सीमा से ज्यादा सोना लाना चाहता है तो उसे कस्टम अधिकारियों के सामने डिक्लेयर करना होगा और उस पर लगभग 10% से 12.5% तक कस्टम ड्यूटी देनी पड़ सकती है।
क्यों पसंद है दुबई का सोना?
दुबई को "City of Gold" कहा जाता है। यहां सोना टैक्स फ्री होता है और भारत के मुकाबले इसकी कीमत कम रहती है। यही कारण है कि भारतीय यात्री यहां से गहने खरीदना पसंद करते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications