Dubai Gold Rate Today: दुबई में ईद-उल-फितर के दिन सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। गोल्ड इन्वेस्टरों के लिए डबल खुशी बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि मजबूत डॉलर और Federal Reserve के सख्त रुख ने बाजार की दिशा बदल दी है।

ब्याज दरों में जल्दी कटौती की उम्मीद कम होने से सोने और चांदी जैसे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार तीसरे सप्ताह कमजोर रुझान दिखा रहा है।
वहीं कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से डॉलर की मांग और बढ़ गई है, क्योंकि ग्लोबल ऑयल ट्रेड ज्यादातर डॉलर में होता है। इस वजह से निवेशक सुरक्षित विकल्प की बजाय डॉलर की ओर ज्यादा झुकाव दिखा रहे हैं, जिससे बुलियन बाजार दबाव में बना हुआ है।
MCX पर सोने का 2 अप्रैल का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:07 बजे 2310 रुपए यानी 0.83 प्रतिशत की उछाल के साथ 147264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 140709 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 148198 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 130300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 137218 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 107071 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 112783 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 138350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 137750 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 25500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 26000 रुपए था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:18 मिनट तक 4,698.99 डॉलर रही है। इसमें 96.53 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 2.10 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:18 मिनट तक 72.56 डॉलर रही है। इसमें 1.32 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 2.11 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
