Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के पहले दिन आई सोने के भाव में स्थिरता के बाद मंगलवार को सोने की कीमत ने रफ्तार पकड़ ली है। जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों में सोने और चांदी के भाव स्थिर नहीं रहेंगे। दाम कभी ऊपर तो कभी नीचे जा सकते हैं। इसकी मुख्य वजह अमेरिका से जारी होने वाले आर्थिक आंकड़े हैं, जिनका असर सीधे बाजार की चाल पर पड़ता है।

साथ ही इस सप्ताह निवेशकों की नजर ब्रिटेन और जापान के केंद्रीय बैंकों की बैठकों पर भी टिकी रहेगी। इन बैठकों में ब्याज दरों और भविष्य की नीति को लेकर जो फैसले होंगे, वे सोना-चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
अगर बैंकों की तरफ से कड़े संकेत मिलते हैं तो कीमती धातुओं के भाव दबाव में आ सकते हैं, वहीं नरम रुख होने पर इनमें तेजी की संभावना बन सकती है। इसी वजह से इस हफ्ते बाजार में हलचल बनी रह सकती है।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:31 बजे 381 रुपए यानी 0.28 प्रतिशत रुपए फिसलकर 133749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 128146 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 128084 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 118688 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 118626 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 97546 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97485 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 122850 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 124250 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 19910 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 10300 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.46 फीसदी या 20.01 डॉलर की गिरावट के साथ 4,285.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:36 बजे 62.84 फीसदी या 0.67 डॉलर की गिरावट के साथ 1.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
