Dubai Gold Rate Today: दुबई में 14 नवंबर को लगातार चौथे दिन सोने के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया जा रहा है। इन दिनों यहां सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है गोल्ड इन्वेस्टरों के सामने काफी चिंताजनक समय बना हुआ है।

बढ़ती महंगाई और अमेरिकी लेबर मार्केट में स्थिरता के संकेतों के बीच अब कई फेडरल रिज़र्व अधिकारी आगे ब्याज दरों में कटौती करने के पक्ष में नहीं हैं। इस साल दो बार रेट कट हो चुका है, जिससे बाजार को उम्मीद थी कि साल खत्म होने से पहले एक और कट मिल सकता है, लेकिन फेड अधिकारियों की हालिया टिप्पणियों ने इन उम्मीदों को कमजोर कर दिया है।
पिछले महीने 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ कहा था कि आगे रेट कट के लिए पर्याप्त और भरोसेमंद आर्थिक डेटा नहीं मिला है। उन्होंने संकेत दिया कि महंगाई अभी भी फेड के लक्ष्य से ऊपर है और नौकरी बाजार भी अभी कमजोर नहीं पड़ा है, इसलिए जल्द कोई बड़ा कदम उठाना सही नहीं होगा।
इसी वजह से फेड की भाषा अब ज्यादा सतर्क हो गई है। बाजार भी अपना रुख बदल रहा है और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि फेड अगली मीटिंग्स में "वेट एंड वॉच" की नीति अपनाएगा। फिलहाल, फेड का मुख्य लक्ष्य महंगाई को स्थिर करना और आर्थिक स्थिति का विस्तार से मूल्यांकन करना है, न कि जल्दबाजी में ब्याज दरें कम करना।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:58 बजे 471 रुपए यानी 0.37 प्रतिशत रुपए फिसलकर 126280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 122273 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 121911 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 113216 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 112793 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 92626 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92287 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज मुंबई सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 117200 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 117900 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज मुंबई सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 17310 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 17300 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.03 फीसदी या 0.08 डॉलर के उछाल के साथ 4,190.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव शुक्रवार सुबह 11:07 बजे 52.99 फीसदी या 0.23 डॉलर की गिरावट के साथ 0.44 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications