Dubai Gold Rate Today: दुबई में हफ्ते के आखिरी दिन सोने के भाव में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है। जब भी अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बढ़ती है या बाजार उतार-चढ़ाव से गुजरता है, लोग सबसे पहले सोने को ही चुनते हैं। यही कारण है कि इन दिनों सोने की कीमतों में हल्की लेकिन लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।

यह संकेत है कि निवेशक अभी भी सोने को अपनी पूंजी बचाने का मजबूत विकल्प मान रहे हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तनाव बढ़ता है, तो सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। लेकिन स्थानीय मांग कमजोर हुई तो भाव कुछ दिनों के लिए स्थिर भी रह सकते हैं।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 124129 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 123946 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 114944 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 114760 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 94490 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 94307 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 119450 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 119950 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 19000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 18700 रुपए था।
दुबई में गोल्ड की कीमत कैसे तय की जाती है
दुबई में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती है। यहां सोने की कीमतें मुख्य रूप से लंदन बुलियन मार्केट और COMEX में चल रहे दामों पर निर्भर करती हैं। हर दिन Dubai Gold & Jewellery Group (DGJG) नए रेट जारी करता है, जो यूएई दिरहम (AED) में तय किए जाते हैं। सोने की शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से रेट अलग-अलग होते हैं 24K सबसे महंगा और 18K सबसे सस्ता माना जाता है।
दुकानदार इसमें मेकिंग चार्ज और 5% वैट (VAT) जोड़ते हैं। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती या कमजोरी का भी दिरहम और सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुबई में गोल्ड रेट रोजाना कई बार बदलते हैं। पारदर्शिता और कम टैक्स के कारण दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदी गोल्ड मार्केट्स में से एक है, जिसे "City of Gold" कहा जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications