Dubai Gold Rate Today: दुबई में लगातार दूसरे दिन सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते कई दिनों से इसी तरह सोने और चांदी के भाव में तेजी और गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। बाजार जानकारों का कहना है कि सोने और चांदी में दिख रही तेजी की सबसे बड़ी वजह स्पॉट मार्केट में बढ़ी मांग और अगले महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर घटाने की उम्मीदें हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें करीब दो हफ्ते के ऊपरी स्तर के आसपास पहुंच गई हैं, जिससे घरेलू मार्केट को भी सपोर्ट मिला है।
अमेरिका से आए ताजा आर्थिक आंकड़ों ने डॉलर को कमजोर कर दिया है। जब डॉलर नरम पड़ता है, तो निवेशकों का रुझान सोने जैसे सेफ-हेवन एसेट्स की ओर बढ़ जाता है। इसी उम्मीद में ट्रेडर्स अब रेट कट के संकेत देख रहे हैं, जिसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों मेटल्स में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:30 बजे 675 रुपए यानी 0.54 प्रतिशत रुपए उछलकर 125900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 120494 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 119401 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 111566 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 110534 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 91706 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90856 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.40 फीसदी या 17.08 डॉलर की तेजी के साथ 4,159.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव बुधवार सुबह 11:44 बजे 51.85 फीसदी या 0.54 डॉलर के उछाल के साथ 1.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications