Dubai Gold Rate Today: दुबई में आज सोने की कीमत में पर ब्रेक लग गया है। बीते चार दिनों से सोने के भाव में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा था, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ है। बढ़ती महंगाई और अमेरिकी लेबर मार्केट में स्थिरता के संकेतों के बीच अब कई फेडरल रिजर्व अधिकारी आगे ब्याज दरों में कटौती करने के पक्ष में नहीं हैं।

इस साल दो बार रेट कट हो चुका है, जिससे बाजार को उम्मीद थी कि साल खत्म होने से पहले एक और कट मिल सकता है, लेकिन फेड अधिकारियों की हालिया टिप्पणियों ने इन उम्मीदों को कमजोर कर दिया है।
पिछले महीने 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने साफ कहा था कि आगे रेट कट के लिए पर्याप्त और भरोसेमंद आर्थिक डेटा नहीं मिला है। उन्होंने संकेत दिया कि महंगाई अभी भी फेड के लक्ष्य से ऊपर है और नौकरी बाजार भी अभी कमजोर नहीं पड़ा है, इसलिए जल्द कोई बड़ा कदम उठाना सही नहीं होगा।
इसी वजह से फेड की भाषा अब ज्यादा सतर्क हो गई है। बाजार भी अपना रुख बदल रहा है और अब अनुमान लगाया जा रहा है कि फेड अगली मीटिंग्स में "वेट एंड वॉच" की नीति अपनाएगा। फिलहाल, फेड का मुख्य लक्ष्य महंगाई को स्थिर करना और आर्थिक स्थिति का विस्तार से मूल्यांकन करना है, न कि जल्दबाजी में ब्याज दरें कम करना।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 118799 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 122240 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 109986 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 113185 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 89993 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 92601 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 114800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 116600 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज लखनऊ सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 16900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 17310 रुपए था।
दुबई में गोल्ड की कीमत कैसे तय की जाती है
दुबई में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती है। यहां सोने की कीमतें मुख्य रूप से लंदन बुलियन मार्केट और COMEX में चल रहे दामों पर निर्भर करती हैं। हर दिन Dubai Gold & Jewellery Group (DGJG) नए रेट जारी करता है, जो यूएई दिरहम (AED) में तय किए जाते हैं। सोने की शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से रेट अलग-अलग होते हैं 24K सबसे महंगा और 18K सबसे सस्ता माना जाता है।
दुकानदार इसमें मेकिंग चार्ज और 5% वैट (VAT) जोड़ते हैं। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती या कमजोरी का भी दिरहम और सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुबई में गोल्ड रेट रोजाना कई बार बदलते हैं। पारदर्शिता और कम टैक्स के कारण दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदी गोल्ड मार्केट्स में से एक है, जिसे "City of Gold" कहा जाता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications