Dubai Gold Rate Today: दुबई में एक बार फिर सोना तेजी के साथ कारोबार करता दिखाई दे रहा है। मौजूदा तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और यूरोपीय यूनियन के बीच बढ़ते ट्रेड विवाद की आशंका मानी जा रही है।

दोनों पक्षों के बीच हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि इसका असर सिर्फ कारोबार पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और नाटो जैसे अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों पर भी पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोपीय संसद अमेरिका-EU के बीच हुई पिछली ट्रेड डील पर दोबारा विचार कर सकती है और उसकी मंजूरी रोकने का कदम उठा सकती है।
वहीं दूसरी ओर डॉलर में कमजोरी, अलग-अलग देशों में बढ़ता राजनीतिक तनाव और भविष्य को लेकर अनिश्चित माहौल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे समय में लोग जोखिम भरे निवेश से बचकर सुरक्षित विकल्पों की तलाश करते हैं। इसी वजह से सोना और चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है और इनके भाव नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचते दिखाई दे रहे हैं।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:08 बजे 6899 रुपए यानी 4.58 प्रतिशत रुपए उछाल के साथ 157464 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 142066 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 139828 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 131559 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 129507 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 108119 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 106441 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 141900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 137300 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 32500 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 32000 रुपए था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:21 मिनट तक 4,874.03 डॉलर रही है। इसमें 112.90 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 2.38 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:20 मिनट तक 94.86 डॉलर रही है। इसमें 0.14 डॉलर की उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.20 परसेंट के आस पास की तेजी है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
