Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता दर्ज की गई थी लेकिन 30 दिसंबर को सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में सोना जिस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, वहां से अब इसके दाम नीचे आ गए हैं।

बाजार जानकारों के अनुसार, निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया, जिससे कीमतों पर दबाव बना। साथ ही, दुनिया भर में चल रहे राजनीतिक और भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आने से सोने की सुरक्षित निवेश वाली मांग भी घट गई है।
आमतौर पर जब युद्ध या अनिश्चितता बढ़ती है, तब लोग सोने में निवेश करते हैं। लेकिन मौजूदा हालात में जोखिम थोड़ा कम दिख रहा है, इसलिए निवेशक दूसरे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। सोमवार को स्पॉट गोल्ड करीब 3.86 फीसदी गिरकर लगभग 4359 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आगे भी हालात शांत रहते हैं, तो सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वहीं किसी नई चिंता की स्थिति में सोने को फिर से सहारा मिल सकता है।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 10:53 बजे 837 रुपए यानी 0.62 प्रतिशत रुपए उछलकर 135779 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 127668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 133785 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 118238 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 113871 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 97174 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 101828 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज इंदौर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 124900 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 127700 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज इंदौर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 24000 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 25800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 1.02 फीसदी या 44.30 डॉलर की तेजी के साथ 4,371.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:00 बजे 74.4 फीसदी या 3.44 डॉलर की तेजी के साथ 4.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications