Dubai Gold Rate Today: दुबई में मंगलवार 28 अक्टूबर को सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की लगातार बढ़ती रफ्तार पर अब रोक लग गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई हैं। स्पॉट गोल्ड में आई यह गिरावट इसलिए देखने को मिली क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव कम होने के संकेत मिले हैं।

दरअसल, जब बाजार में अनिश्चितता होती है तो निवेशक सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं, लेकिन हालात सामान्य होने पर वे दूसरे निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। इसी वजह से गोल्ड की मांग घटी है, और कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में अमेरिका-चीन के बीच रिश्ते और सुधरते हैं, तो सोने की कीमतों में और नरमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, बाजार में किसी भी तरह की नई तनावपूर्ण स्थिति फिर से सोने को ऊपर की ओर धकेल सकती है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:25 बजे 86 रुपए यानी 0.07 प्रतिशत रुपए उछलकर 121043 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 115666 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 119091 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 107074 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 110258 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 88026 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90610 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 112250 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 113000 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज कोलकाता सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 15100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 15500 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.20 फीसदी या 46.75 डॉलर की गिरावट के साथ 3,958.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 11:40 बजे 46.59 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 0.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
