Dubai Gold Rate Today, 18 Oct; (दुबई में आज सोने के भाव): चीन के खिलाफ टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में कुछ नरमी आई है। इस बीच घरेलू बाजार में भी सोने के बाव में कमी देखी गई है। ट्रंप ने कहा कि चीन पर लगाए गए 100% अतिरिक्त टैक्स लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे।

इस बयान के बाद बीते दिन शुक्रवार, 17 अक्टूबर को सोने के भाव 2% से ज्यादा गिर गए। अब आज यानी धनतेरस के दिन 18 अक्टूबर, शनिवार को घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव कम हुए हैं। लगातार गोल्ड के भाव में बढ़ोतरी के बीच कीमतों में यह गिरावट धनतेरस के दिन सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छा मौका है।
इस बीच दुबई में भी सोने के भाव में थोड़ी सुस्ती दर्ज हुई है। आज दुबई में सोने के कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 507 दिरहम प्रति ग्राम है जो कि शुक्रवार के मुकाबले 9 दिरहम कम है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 469.50 दिरहम प्रति ग्राम है जो कल यानी गुरुवार की तुलना में 8.50 दिरहम नीचे है। यदि 18 कैरेट सोने की कीमत बात करें तो दुबई में 385.75 दिरहम प्रति ग्राम है जो गुरुवार के मुकाबले 7 दिरहम कम है।
भारतीय रुपये में दुबई में आज सोने का भाव
भारतीय रुपये में सोने की बात करें तो दुबई में आज 24 कैरेट सोने के भाव 1,21,474 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, एक दिन पहले दुबई में गोल्ड रेट 1,23,631 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज 2157 रुपये की कमी को दर्शाता है। आज 22 कैरट सोने के भाव की बात करें तो भारतीय रुपये में दुबई में आज का भाव 1,12,489 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले भी 1,14,526 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यानी आज का भाव 2037 रुपये कम है।
इसके अलावा दुबई में आज 18 कैरट सोने के भाव की बात करें तो 92,423 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले भी 94,101 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी दुबई में आज सोने का भाव कल के मुकाबले 1678 रुपये कम है।
Gold Price Today In India (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर भी कमज़ोरी देखने को मिला है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,086 रुपये प्रति ग्राम है जो कि शुक्रवार के मुकाबले 191 रुपये प्रति ग्राम कम है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 11,995 रुपये प्रति ग्राम है जो कल (शुक्रवार) के मुकाबले 175 रुपये प्रति ग्राम कम है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,814 रुपये प्रति ग्राम है जो शुक्रवार की तुलना में 144 रुपये कम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
