Dubai Gold Rate Today, 17 Oct; (दुबई में आज सोने के भाव): सकारात्मक वैश्विक संकेतों, कमजोर डॉलर और मजबूत हाजिर मांग के चलते शुक्रवार, 17 अक्टूबर को जहां घरेलू बाज़ार में सोने का भाव नहीं ऊंचाई पर पहुंच गया, वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के रेट में जबरदस्त तेजी आई है।
घरेलू बाज़ार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की दरें ऑल टाईम हाई पर पहुंच गईं हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सोने का रेट 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर निकल गया है।

इस बीच दुबई में भी सोने के भाव ने कोहराम मचा रखा है। आज दुबई में सोने के कीमत की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 516 दिरहम प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार के मुकाबले 10.25 दिरहम अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 478 दिरहम प्रति ग्राम है जो कल यानी गुरुवार की तुलना में 9.75 दिरहम ज्यादा है। यदि 18 कैरेट सोने की कीमत बात करें तो दुबई में 392.75 दिरहम प्रति ग्राम है जो गुरुवार के मुकाबले 8 दिरहम अधिक है।
भारतीय रुपये में दुबई में आज सोने का भाव
भारतीय रुपये में सोने की बात करें तो दुबई में आज 24 कैरेट सोने के भाव 1,23,439 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, एक दिन पहले दुबई में गोल्ड रेट 1,20,987 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज 2452 रुपये की तेजी को दर्शाता है। आज 22 कैरट सोने के भाव की बात करें तो भारतीय रुपये में दुबई में आज का भाव 1,14,348 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले भी 1,12,016 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। यानी आज का भाव 2332 रुपये ज्यादा है।
इसके अलावा दुबई में आज 18 कैरट सोने के भाव की बात करें तो 93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले भी 92,041 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी दुबई में आज सोने का भाव कल के मुकाबले 1913 रुपये ज्यादा है।
Gold Price Today In India (देश में आज सोने का भाव)
घरेलू सर्राफा बाज़ार में सोने के भाव की बात करें तो यहां पर भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। देश में आज 24 कैरेट सोने का भाव 13,277 रुपये प्रति ग्राम है जो कि गुरुवार के मुकाबले 333 रुपये प्रति ग्राम अधिक है जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 12,170 रुपये प्रति ग्राम है जो कल के मुकाबले 305 रुपये प्रति ग्राम अधिक है। वहीं 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) का भाव 9,958 रुपये प्रति ग्राम है जो गुरुवार की तुलना में 250 रुपये ज्यादा है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications