Dubai Gold Rate Today: दुबई में मंगलवार को सोने ने रफ्तार पकड़ ली है आज यहां गोल्ड रेट में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, बीते दिन सोने के भाव में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला था। शनिवार को अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं।

इस हमले के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिए जाने की खबर से दुनिया भर में हलचल मच गई। इन घटनाओं का सीधा असर बाजारों पर पड़ा है। बढ़ते वैश्विक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे सोना और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अनिश्चितता बनी रहने तक कीमती धातुओं में मजबूती रह सकती है।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:40 बजे 315 रुपए यानी 0.23 प्रतिशत रुपए उछलकर 138435 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 131557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 128061 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 121805 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 118554 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 100093 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97456 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराहा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 127400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 126850 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 25300 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 24800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में उछाल देखने को मिल रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.36 फीसदी या 15.80 डॉलर उछाल के साथ 4,458.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव सोमवार सुबह 11:50 बजे 78.93 फीसदी या 2.17 डॉलर की तेजी के साथ 2.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
