Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमत थमने का नाम ले रही है। एक बार फिर सोने के भाव में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर चल रहे उतार-चढ़ाव, अलग-अलग देशों के बीच तनाव और आर्थिक कमजोरी की आशंका से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है।

साथ ही, अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा आने वाले समय में ब्याज दरें घटाने की उम्मीद भी सोने की कीमतों को मजबूती दे रही है। जब ब्याज दरें कम होती हैं, तो लोग सोने में निवेश को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 131376 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 131071 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 121656 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 121350 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 99954 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 99770 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज जयपुर सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 127800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 127500 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज जयपुर सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 23400 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 23300 रुपए था।
दुबई में गोल्ड की कीमत कैसे तय की जाती है
दुबई में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट के आधार पर तय होती है। यहां सोने की कीमतें मुख्य रूप से लंदन बुलियन मार्केट और COMEX में चल रहे दामों पर निर्भर करती हैं। हर दिन Dubai Gold & Jewellery Group (DGJG) नए रेट जारी करता है, जो यूएई दिरहम (AED) में तय किए जाते हैं। सोने की शुद्धता यानी कैरेट के हिसाब से रेट अलग-अलग होते हैं 24K सबसे महंगा और 18K सबसे सस्ता माना जाता है।
दुकानदार इसमें मेकिंग चार्ज और 5% वैट (VAT) जोड़ते हैं। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती या कमजोरी का भी दिरहम और सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए दुबई में गोल्ड रेट रोजाना कई बार बदलते हैं। पारदर्शिता और कम टैक्स के कारण दुबई दुनिया के सबसे पसंदीदी गोल्ड मार्केट्स में से एक है, जिसे "City of Gold" कहा जाता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications