Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने की कीमत थमने का नाम नहीं ले रही है। 18 दिसंबर को एक बार फिर सोने के भाव में उछाल दर्ज किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में दोनों धातुएं रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया। इसी वजह से आज के कारोबार में दाम कुछ नीचे फिसले।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह गिरावट फिलहाल प्रॉफिट बुकिंग का नतीजा है। जब कीमतें बहुत तेजी से ऊपर जाती हैं, तो निवेशक सुरक्षित मुनाफा निकालना पसंद करते हैं। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में आई हल्की मजबूती ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाया। आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर कीमती धातुओं की चमक थोड़ी कम हो जाती है।
अब निवेशकों की नजर अमेरिका से आने वाले महंगाई से जुड़े आंकड़ों पर है। आज नवंबर महीने का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा जारी होगा, जबकि शुक्रवार को PCE प्राइस इंडेक्स आएगा। इन आंकड़ों से यह साफ होगा कि अमेरिकी फेड आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठा सकता है।
अगर महंगाई के आंकड़े कमजोर रहे, तो सोने-चांदी में फिर तेजी लौट सकती है। फिलहाल बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।
MCX पर सोने का 5 फरवरी का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:54 बजे 506 रुपए यानी 0.38 प्रतिशत रुपए उछलकर 134388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 128444 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 126665 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 118994 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 118134 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 97760 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 97085 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सराफा बाजार में सोने का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 123600 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 123300 रुपए था।
सराफा बाजार में चांदी का कारोबार
आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। आज बेंगलुरू सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 21100 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 20800 रुपए था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.15 फीसदी या 6.44 डॉलर की गिरावट के साथ 4,335.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार दोपहर 12:02 बजे 66.41 फीसदी या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 0.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
