Dubai Gold Rate Today: दुबई में सोने के भाव में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर सोने के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया जा रहा है। गोल्ड में निवेश करने वाले हमेशा सोने की कीमत कम होने का इंतजार किया करते हैं।

अगले महीने होने वाली US Fed की बैठक पर दुनियाभर के बाजारों की नजर टिकी हुई है। फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) की यह बैठक 9 और 10 दिसंबर को होगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका का जॉब मार्केट कमजोर दिख रहा है और महंगाई अभी भी एक जगह अटकी हुई है।
CME के FedWatch टूल के अनुसार, ट्रेडर्स दिसंबर में रेट कट की लगभग 85% संभावना मानकर चल रहे हैं। यानी बाजार पहले से ही मान चुका है कि इस बार फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। हालांकि, निवेशक अभी भी सतर्क हैं क्योंकि फेड का बयान और कदम बाजार की दिशा तय करेंगे।
फेड की तरफ से ब्याज दर घटने की उम्मीद का सबसे बड़ा फायदा गोल्ड और सिल्वर को मिल सकता है। ब्याज दर घटने से डॉलर कमजोर होता है और निवेशक सेफ हेवन यानी सोना खरीदने की ओर बढ़ते हैं। इसी वजह से कमोडिटी मार्केट भी फेड की इस बैठक का इंतजार कर रहा है। अगर फेड रेट कट का संकेत देता है, तो सोने-चांदी के दाम में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है।
MCX पर सोने का 5 दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट सुबह 11:40 बजे 501 रुपए यानी 0.4 प्रतिशत रुपए फिसलकर 125430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 121536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 120503 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 112447 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 111575 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
आज 18 कैरट सोने के भाव में तेजी आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 92503 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 91714 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
सोने का वैश्विक दाम
वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.34 फीसदी या 14.76 डॉलर की गिरावट के साथ 4,152.89 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक दाम
सोने के अलावा चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव गुरुवार सुबह 11:45 बजे 53.08 फीसदी या 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 0.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
