Bangalore Gold Rate Today: बेंगलुरू में 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमत आसमान पर पहुंच गई है। चांदी पहली बार 4 लाख रुपए को पार कर गई है। गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने वालों के सामने चिंता का विषय बना हुआ है।
इस तेजी के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय घटनाएं जिम्मेदार मानी जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोबारा बातचीत करने का संकेत दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि बातचीत न होने पर अमेरिका कड़े कदम उठा सकता है। इससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी है।

इसी बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की गतिविधियां बढ़ने की खबरों ने बाजार की बेचैनी और बढ़ा दी है। दूसरी ओर, अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया। महंगाई को लेकर चिंता और डॉलर में कमजोरी के कारण निवेशक सोने-चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 178850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 167080 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 163950 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 153150 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 134140 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 125310 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 178850 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 163950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 179000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 164100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 179000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 164100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 179000 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 164100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 178850 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 163950 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 178200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 3:50 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 12285 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 405824 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:50 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 20458 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications