Gold and Silver rate today: बेंगलुरू में बीते दो दिनों से लगातार सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ था, लेकिन आज 27 नवंबर को इसके उछाल पर ब्रेक लग गया है। अगले महीने होने वाली US Fed की बैठक पर दुनिया के बाजारों की नजर है। यह बैठक 9-10 दिसंबर को होगी। इस समय अमेरिका में जॉब मार्केट कमजोर और महंगाई स्थिर दिखाई दे रही है। CME FedWatch के मुताबिक, ट्रेडर्स दिसंबर में रेट कट की 85% संभावना मानकर चल रहे हैं।

अगर फेड ब्याज दर घटाता है तो इसका सीधा असर सोने और चांदी पर पड़ेगा। रेट कट होने से डॉलर कमजोर होता है और निवेशक सेफ हेवन यानी गोल्ड में निवेश बढ़ाते हैं। ऐसे में फेड के संकेत मिलते ही गोल्ड-सिल्वर के दाम में फिर तेजी आ सकती है।
बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 127750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 127910 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 117100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 117250 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 95810 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 95930 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127750 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 127900 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 117400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 127750 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 117100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 125479 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:48 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 452 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 161060 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:48 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 212 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:55 मिनट तक 4,153.29 डॉलर रही है। इसमें 13.90 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.33 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:55 मिनट तक 52.96 डॉलर रही है। इसमें 0.16 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.30 परसेंट के आस पास की गिरावट है।


Click it and Unblock the Notifications