Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरु में सितंबर महीने के पहले दिन यानी सोमवार को सोने और चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) से इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।
निवेशकों को लग रहा है कि जल्द ही फेड दरों में ढील दे सकता है, जिससे सोने की कीमतों को बड़ा सहारा मिला है। ब्याज दरों में कमी होने पर सोना निवेशकों के लिए और ज्यादा आकर्षक बन जाता है, क्योंकि तब बिना ब्याज वाले एसेट्स में निवेश करना फायदेमंद होता है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 105880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 104950 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 97050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 96200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 79410 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 78710 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 105880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 106030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 106030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 106030 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 97200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 105880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 97050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
अजय केडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत आज 1,05,937 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। रुपये की कमजोरी (USDINR 88.30 के नए न्यूनतम स्तर पर) ने सोने की कीमतों को और बढ़ावा दिया।
भू-राजनीतिक तनाव का असर
रूस-यूक्रेन तनाव एक बार फिर बढ़ गया है और युद्धविराम की कोशिशें नाकाम रही हैं। इससे सोने की सुरक्षित निवेश (Safe-Haven) की मांग और मजबूत हुई है।
व्यापारिक तनाव बढ़ा
अमेरिका और अन्य देशों के बीच टैरिफ को लेकर विवाद फिर गहराने लगा है। इससे दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता और बढ़ गई है, जिसका सीधा फायदा सोने को मिल रहा है।
चीन की खरीदारी और फेड की नीति
चीन लगातार बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहा है। वहीं, अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। इन दोनों कारणों से सोने की फिजिकल और इन्वेस्टमेंट डिमांड दोनों मजबूत हो रही हैं।
ट्रेडर्स की उम्मीदें
बाजार में सितंबर में फेड द्वारा 25 बेसिस प्वाइंट्स की दर कटौती की 86% संभावना मानी जा रही है। इसका असर सोने पर सकारात्मक दिख रहा है और निवेशक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
टेक्निकल व्यू
टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार सोने के लिए 1,03,500 रुपए पर रेजिस्टेंस और 1,00,350 रुपए पर सपोर्ट है। अगर सोना रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर निकलता है तो इसमें और तेजी आ सकती है। वहीं, गिरावट आने पर भी निचले स्तर पर खरीदारी से यह मजबूत रह सकता है।
More From GoodReturns

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
